37.5 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नेशनल गेम 2022 गुजरात : 20 स्वर्ण 25 रजत और 21 कांस्य पदक सहित 66 पदकों के साथ 7वें स्थान के साथ मध्य प्रदेश का 36 वें राष्ट्रीय खेलों का सफर समाप्त
} 35वें नेशनल गेम्स के अपने ही प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाया मध्य प्रदेश
} 35वें नेशनल गेम मैं 91 पदकों के साथ छठवें स्थान पर था एमपी

स्पोर्ट्स एज भोपाल। सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा और आध्या तिवारी की शानदार जुगलबंदी से मध्यप्रदेश के खाते में एक और स्वर्ण पदक आया। मध्यप्रदेश ने 66 पदकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंचकर गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल का सफर खत्म किया। मंगलवार को खेले गए सॉफ्ट टेनिस के मिक्स डबल्स इवेंट में जय मीणा और आध्या तिवारी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। राष्ट्रीय खेलों में आज वूशू के खिलाड़ियों ने 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। मध्यप्रदेश की वूशू खिलाड़ी नम्रता बत्रा ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया, वहीं पूर्वी सोनी ने चैन क्वान में रजत और साक्षी जाटव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
मध्यप्रदेश की महिला हॉकी टीम ने भी 36वें राष्ट्रीय खेल में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। मध्यप्रदेश ने झारखंड को 5-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया वही मध्यप्रदेश की सपना पाल ने योगासन ट्रेडिशनल इवेंट में कांस्य पदक पर कब्जा किया।क़याकिंग में K-1 200 मीटर में नितिन वर्मा ने भी आज कांस्य पदक जीता है

Related posts

सरकारी कर्मियों को सुनाया सख्त फरमान, नियम तोड़ने पर जाएगी नौकरी

Pradesh Samwad Team

श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर दो केवल के-1 स्प्रिंट वोट पायनियर क्लब भोपाल के यासिर हसीब को प्रदान की गई।
व साथ ही साथ दो पैरा क्याक बोट पेरा खिलाड़ियों को प्रदान की गई।
इसके लिए इसके लिए हमारी संस्था उनकी सदैव आभारी रहेगी।

Pradesh Samwad Team

कैरियर कॉलेज के पुस्तकालय विभाग द्वारा “पुस्तक डोनेशन” कार्यक्रम आयोजित किया गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment