29.8 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

नेपाल के पहाड़ों में क्रैश हुआ था तारा एयर का विमान, मलबे में दिखे परखच्चे, अब तक 14 शव बरामद

नेपाल में रविवार को लापता हुए तारा एयर के विमान का पता चल गया है। पहाड़ पर विमान का मलबा मिला है। मुस्तांग के तासांग-2 के सवेयर में विमान का मलबा मिला है। विमान में 22 लोग सवार थे, क्रैश साइट से 14 लोगों के शव मिले। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। पहाड़ी पर विमान का मलबा 100 मीटर तक फैला हुआ है। इस विमान में चार भारतीय सवार थे।
रविवार को खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान रोक दिया गया था। सोमवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू हुआ, जहां टीम को मलबा मिल गया । नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, विमान में चार भारतीय नागरिकों और चालक दल के तीन सदस्यों सहित कुल 22 लोग सवार थे। पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरने वाले 19 यात्रियों को लेकर तारा एयर का 9 एनएईटी ट्विन इंजन वाले विमान का पोखरा हवाईअड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद रविवार सुबह संपर्क टूट गया था।
लोगों ने सुनी तेज आवाज : कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि मस्तंग जिले के कुछ स्थानीय निवासियों ने खैबांग क्षेत्र में तेज आवाज सुनी है, लेकिन खराब मौसम और कठिन भौगोलिक इलाके के कारण, सुरक्षाकर्मी और स्थानीय लोग संदिग्ध दुर्घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता देवचंद्र लाल कर्ण ने कहा था कि एक आपातकालीन लोकेटर ट्रांसमीटर (ईएलटी) के आधार पर उन्होंने खैबांग में संभावित क्षेत्र का पता लगाया है। ईएलटी एक आपातकालीन बीकन है, जिसका उपयोग विमान में बचाव अधिकारियों को सतर्क करने और संकट में एक विमान के स्थान और पहचान को इंगित करने के लिए किया जाता है।
12 मिनट बाद संपर्क टूटा : 9एन-एईटी ट्विन ओटर ने चालक दल के तीन सदस्यों सहित 22 लोगों को लेकर जोमसोम के लिए सुबह 9.55 बजे पोखरा से उड़ान भरी। एक बयान के मुताबिक, घोड़ेपानी इलाके में सुबह 10.07 बजे इसका संपर्क टूट गया। विमान में 13 नेपाली, चार भारतीय और दो जर्मन सवार थे। विमान के संपर्क से बाहर होने के तुरंत बाद नेपाल सेना ने अपने कर्मियों को लेटे इलाके में तलाशी के लिए तैनात कर दिया।

Related posts

भोपाल में सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन मध्य प्रदेश ने अपना 26वां स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया

Pradesh Samwad Team

कांग्रेस में सुष्मिता देव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद की कमी पूरी कर पाएंगे कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी? आज कर रहे ‘घर परिवर्तन’

Pradesh Samwad Team

काबुल एयरपोर्ट ब्लास्ट पर भड़का तालिबान, बोला- अमेरिकी सेना के हवाले थी उस इलाके की सुरक्षा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment