Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘निक की पत्नी’ कहने पर गुस्से से लाल हुई Desi Girl


इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी प्रियंका चोपड़ा मोस्ट सक्सेसफुल एक्ट्रेसेज में से एक है। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों वह अपनी कामयाबी से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में चल रही है। अब हाल ही में प्रियंका निक जोनस की पत्नी कहलाने पर इतना नाराज हुई कि सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें प्रियंका चोपड़ा का कोट है, और उसमें लिखा गया है- निक जोनास की पत्नी के मुताबिक…’ । यह बात एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई। उनका कहना है कि उन्होंने मेहनत से अपने करियर और पहचान को बनाया है. ऐसे में उनकी पहचान को किसी की पत्नी होने तक सीमित करना नाइंसाफी है।
प्रियंका ने अपने पोस्ट में लिखा- बहुत ही दिलचस्प है, मैं एक आइकॉनिक फिल्म की फ्रेंचाइजी को प्रमोट कर रही हैं, और मुझे ‘निक जोनास की पत्नी’ के तौर पर संबोधित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी पूछा, ‘कृपया बताएं कि यह अब भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना आईएमडीबी लिंक जोड़ना चाहिए?’ इस पाेस्ट के साथ उन्होंने अपने पति निक जोनास को भी टैग किया है।
हाल ही में देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया था। प्रियंका पहले इंस्टा पर अपना नाम ‘प्रियंका चोपड़ा जोनस’ लिखा करती थीं, निक जोनस का नाम हटाने के बाद अब उनका उनका अकाउंट पहले की तरह प्रियंका चोपड़ा नाम से ही दिखाई देता है।

Related posts

कोर्सिका में वेकेशन एंजॉय कर रही पेरिस हिल्टन, डार्क ग्रीन ड्रेस में YACHT पर बैठ दिखाई कातिलाना अदाएं

Pradesh Samwad Team

मैं आज के समय में दोनों अलग अलग तरह की फिल्मों में काम कर सकता हूं : अर्जुन कपूर

Pradesh Samwad Team

20 सालों बाद फिर एक साथ आए ड्रयू बैरीमोर, टॉम ग्रीन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment