31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

द. अफ्रीका ने किया वनडे टीम का ऐलान, इस युवा तेज गेंदबाज को मिली जगह


युवा तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को भारत के खिलाफ 19 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये 17 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्ष के जानसेन ने पिछले सप्ताह अपने पहले टेस्ट में पांच विकेट लिए थे। मेजबान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा होंगे जबकि केशव महाराज उपकप्तान होंगे।
अनुभवी तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे कूल्हे की चोट के कारण वनडे श्रृंखला भी नहीं खेल सकेंगे। टीम में पूर्व कप्तान क्विंटोन डिकॉक भी हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के समन्वयक विक्टर एम ने कहा कि यह काफी रोमांचक समूह है। चयन समिति और मैं उनके प्रदर्शन को लेकर काफी रोमांचित हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे कई खिलाड़ियों के लिए भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से बड़ा कुछ नहीं। यह उनके लिए सबसे बड़ी श्रृंखला होगी। पहला मैच 19 जनवरी को और दूसरा 21 जनवरी को पार्ल में खेले जाएंगे। तीसरा और आखिरी मैच 23 जनवरी को केपटाउन में होगा।
दक्षिण अफ्रीका टीम : टेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटोन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जानसेन, जान्नेमन मालान, सिसांडा एमगाला, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, वेन परनेल, एंडिले फेलुक्वायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, काइल वेरेन्ने ।

Related posts

इतिहास रचने उतरेगी टीम मध्यप्रदेश

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
बीएसएनएल की शानदार जीत सोमवार को स्पोर्ट्स एज
और मंगलवार को विजाग लॉजिस्टिक्स को हराया

Pradesh Samwad Team

सैम ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने नए पाठयक़मो जिसमे सर्टिफिकेट एवम डिप्लोमा इन स्कूल काउंसलिंग और टेलिकाउंसेलिंग और समाज उपयोगी कोर्स का शुभारम्भ किया।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment