Pradesh Samwad
खेल

दो खेल प्रतिभाएं नेपाल रवाना

-मीना समाज सेवा संगठन ने स्वागत कर विदा किया

 भोपाल। मीना समाज की दो युवा खेल प्रतिभाएं आज गुरुवार को भारत का नेतृत्व करने नेपाल रवाना हुई। इससे पहले मध्य प्रदेश मीना समाज सेवा संगठन की ओर से मीना भवन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया। नेपाल जाने वाले राजगढ़ जिले के 2 छात्र अरुण मीणा पलासी तथा अरुण मीणा मानपुरा गुजराती का संगठन की ओर से स्वागत किया गया। इनमें एक अरुण मीणा राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता हैं तो दूसरे अरुण मीणा ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपना, समाज का और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेपाल जाने से पूर्व इन खेल प्रतिभाओं को मध्यप्रदेश मीना समाज सेवा संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लीलेंद्र सिंह मारण तथा संगठन महामंत्री एडवोकेट संतोष मीणा ने पुष्प मालाओं से भव्य स्वागत कर विदा किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रचार मंत्री बीएल मारण, प्रदेश मंत्री मनोहर मीणा, कार्यसमिति सदस्य विमल सिंह मीना, उमेश मीना तथा चेतन रावत के अलावा जगदीश मीणा, अनिल मीणा, रामस्वरूप मीणा आदि ने भी खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश मीना समाज सेवा संगठन ने समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उभरती प्रतिभाओं का को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया है। इसी के तहत गत दिवस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह मीणा द्वारा इन दोनों छात्रों को दस-दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भेंट की गई।

Related posts

एलएन आयुर्वद कॉलेज में कार्यशाला आयोजीत

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी की दोनों वर्गों में जीत से शुरुआत, पांचवां इंजीनियर ओलंपिक खेल महाकुंभ

Pradesh Samwad Team

मुंबई टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं केएस भरत, कानपुर में बिना खेले किया था दमदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment