25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

दक्षिण चीन सागर में रहस्यमयी वस्तु से टकराई अमेरिकी परमाणु पनडुब्‍बी, 11 नौसैनिक घायल


अमेरिकी नौसेना की एक पनडुब्बी ने दक्षिण चीन सागर में रहस्यमयी हादसे की शिकार हो गई। पनजुब्बी को किसी वस्तु ने टक्कर मारी। हादसे में 11 नौसैनिक घायल हो गए लेकिन किसी को जानलेवा चोटें नहीं आयी और पनडुब्बी परिचालन के लिहाज से ठीक स्थिति में है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
घटना की संक्षिप्त जानकारी मुहैया कराते हुए अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट ने कहा कि पनडुब्बी ‘यूएसएस कनेक्टिकट’ अब भी ‘‘सुरक्षित और स्थिर स्थिति” में है। बयान में कहा गया है, ‘‘बाकी की पनडुब्बी को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।” उसने बताया कि इस घटना की जांच की जाएगी। बयान में घटना का स्थान नहीं बताया गया है लेकिन नौसेना के दो अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह घटना दक्षिण चीन सागर में हुई जब कनेक्टिकट नियमित अभियान पर था।
अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पनडुब्बी किस वस्तु से टकरायी लेकिन यह कोई अन्य पनडुब्बी नहीं थी। एक अधिकारी ने बताया कि यह डूबा हुआ जहाज, डूबे हुए जहाज का कोई कंटेनर या कोई अन्य वस्तु हो सकती है। उन्होंने बताया कि कनेक्टिकट में सवार दो नौसैनिकों को चोटें आयी हैं और करीब नौ अन्य को मामूली चोटें आयी हैं। सभी का पनडुब्बी में ही इलाज किया गया।

Related posts

सौरभ शर्मा के यहां हुई कार्यवाही अधूरी- जीतू पटवारी

Pradesh Samwad Team

नाइजीरिया की अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका

Pradesh Samwad Team

27 जिलों में बढ़े कोरोना केस, केंद्र ने कहा- नाइट कर्फ्यू लगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment