20.7 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Pradesh Samwad
खेल

तो राहुल द्रविड़ नहीं बनेंगे टीम इंडिया के कोच? फिर किया है NCA प्रमुख के लिए आवेदन

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के क्रिकेट प्रमुख के पद के लिए पुन: आवेदन किया है जिससे नवंबर में टी20 विश्व कप के बाद उनके सीनियर राष्ट्रीय टीम में मुख्य कोच रवि शास्त्री की जगह लेने से जुड़ी अटकलों पर विराम लगेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने द्रविड़ का दो साल का कार्यकाल खत्म होने के बाद आवेदन मंगाए थे। नए संविधान के अनुसार अनुबंध में विस्तार का कोई प्रावधान नहीं है और चयन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जाती है।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘हां, राहुल ने क्रिकेट प्रमुख के पद के लिए पुन: आवेदन किया है। अब वास्तव में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बने एनसीए का चेहरा बदलने के लिए उन्होंने जो शानदार काम किया है उसे देखते हुए यह समझने के लिए आपको जीनियस होने की जरूरत नहीं है कि वह पद पर बरकरार रह सकते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘अब तक राहुल के अलावा किसी बड़े नाम ने पद के आवेदन नहीं किया है।’ पता चला है कि बीसीसीआई ने आवेदन जमा कराने की तारीख में कुछ दिन का इजाफा करने का फैसला किया है जिससे कि इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन के लिए पर्याप्त समय मिल सके। सूत्र ने कहा, ‘बीसीसीआई पदाधिकारियों ने समयसीमा को 15 अगस्त से कुछ दिन बढ़ाने का फैसला किया है। जब राहुल दौड़ में हैं तो सभी को पता है कि पद के लिए आवेदन करने का अधिक मतलब नहीं है। यह सिर्फ औपचारिकता की तरह हैं लेकिन हां निष्पक्ष होने के लिए कुछ और दिन दिए गए हैं अगर किसी को लगता है कि वह दावेदारी पेश करना चाहता है तो।’
श्रीलंका दौरे के बाद द्रविड़ ने भारतीय टीम के साथ पूर्णकालिका भूमिका को लेकर अंदेशा जताया था। उनके आवेदन ने हालांकि पुष्टि होती है कि वह अब भी युवा क्रिकेटरों के साथ काम करके राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की मदद करना चाहते हैं। इस बीच चोटों से जूझने वाले वरुण चक्रवर्ती और कमलेश नागरकोटी एक बार फिर एनसीए पहुंच गए हैं। शुभमन गिल भी एनसीए में हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के ये तीनों खिलाड़ी रिहैबिलिटेशन सह फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे और इसी के आधार पर यह तय होगा कि ये इंडियन प्रीमियर लीग में खेल पाएंगे या नहीं। सूत्र ने कहा, ‘हां, चक्रवर्ती और नागरकोटी एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन सह फिटनेस सत्र कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एनसीए के उनको फिट होने का प्रमाण पत्र देने के बाद वह केकेआर टीम के साथ यूएई जाएंगे। गिल अब भी यहां ट्रेनिंग कर रहा है।’

Related posts

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला
चम्बल ने बनाये 6 विकेट पर 356 रन

Pradesh Samwad Team

प्रदेश की रग्बी पुरुष टीम ने छत्तीसगढ़ को हराकर की शुरुआत
} एलएनसीटी के आठ खिलाड़ी प्रदेश की टीम में शामिल } पुरुष एवं महिला वर्ग की कमान एलएनसीटी के खिलाड़ियों को

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अंडर -22 (बालक वर्ग ) की चयन ट्रायल 14 मई को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment