Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

तुरंत चमक जाएगा चेहरा, इस सस्ते उपाय से एक बार में मिलेगा चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा

चेहरे पर ना जाने कितने अनचाहे बाल होते हैं। कुछ लोग इसे छुपाने की कोशिश में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते रहते हैं। ज्यादातर महिलाएं ब्लीच करती हैं, क्योंकि ये उन्हें ज्यादा सुरक्षित लगता है। बता दें कि इसे अप्लाई करना भले ही आसान है, लेकिन यह केमिकल युक्त प्रोडक्ट स्किन को डैमेज करता है। अगर आप आसान और सस्ता उपाय ढूढ़ रही हैं तो शेव से बेहतर कुछ नहीं। बता दें कि शेविंग को लेकर कई ऐसे मिथ हैं, जिस पर महिलाएं काफी भरोसा करती हैं।
दरअसल, उन्हें लगता है कि इससे चेहरे के अनचाहे बाल (facial hair) और घने हो सकते हैं। अगर आप भी ऐसा सोचती हैं तो आपको ये कन्फ्यूजन दूर करने की जरूरत है। आज कल कई ऐसे रेजर मार्केट में उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से बिना डरे चेहरे के अनचाहे बालों को हटाया जा सकता है। यही नहीं इससे त्वचा कटने का भी डर नहीं होता है। एक बार शेव करने के बाद आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा।
वहीं कुछ महिलाएं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए थ्रेडिंग या फिर वैक्स करवाना बेहतर समझती हैं। इसे करवाया जा सकता है, लेकिन कुछ महिलाओं को इससे एक्ने, रैशेज और अन्य स्किन प्रॉब्लम होने की संभावना रहती है। ऐसे में शेव करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
शेव से जुड़े इन मिथकों पर ना करें भरोसा
इससे आपके बाल घने हो जाते हैं।
शेव करने से आपके बाल तेजी से बढ़ते हैं। : इन दोनों ही बातों पर भरोसा करने की जरूरत नहीं। इससे ना ही बाल घने होते है और ना ही डार्क। आपका रेजर सिर्फ बालों को ऊपर से शेव करता है। इससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती। बालों का डार्क या फिर घना होना आपकी जेनेटिक, और हार्मोनल लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है।
​शेविंग करने के फायदे : शेविंग करने से एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। दरअसल, ब्लीच एक केमिकल युक्त प्रोडक्ट है, जिसे चेहरे पर लगाने से सूजन, रेडनेस या फिर अन्य स्किन प्रॉब्लम्स शुरू होने की संभावना रहती है। हालांकि, शेविंग के साथ ऐसा नहीं है।
इससे आपकी स्किन चमकदार बनती है। : इसकी मदद से त्वचा से डेड सेल्स को हटाया जा सकता है। यह बिल्कुल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है।
त्वचा पर डेड सेल्स या फिर गंदगी की परत जम जाने के बाद कोई भी क्रीम या फिर पाउडर अच्छी तरह अब्सॉर्ब नहीं हो पाता है। शेविंग के बाद यह बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब होती है।
यह मेकअप को बेहतर तरीके से सेट होने में मदद करती है।

Related posts

आपके गुस्से से बिगड़ रहा है रिश्ता

Pradesh Samwad Team

सब कुछ करने के बाद भी पति नहीं देते इज्जत, तो इस तरह रिश्ते में रहते हुए बनाए अपनी जगह

Pradesh Samwad Team

सर्दियों की शुरुआत में ही अपनाएं ये टिप्स, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग और हेल्दी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment