28.3 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

एलिसाबेथ बोर्न फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त


एलिसाबेथ बोर्न को सोमवार को फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। देश में इस पद पर आसीन होने वाली वह दूसरी महिला हो गई हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने पिछले महीने इमैनुएल
पेरिसः एलिसाबेथ बोर्न को सोमवार को फ्रांस की नई प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। देश में इस पद पर आसीन होने वाली वह दूसरी महिला हो गई हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्तेक्स ने पिछले महीने इमैनुएल मैक्रों के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपेक्षित कदम के तहत सोमवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बोर्न (61) को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
मैक्रों और बोर्न द्वारा आगामी दिनों में पूर्ण सरकार को नियुक्त किए जाने की संभावना है। बोर्न, फ्रांस की प्रधानमंत्री बनने वाली दूसरी महिला हैं। उनसे पहले एडिथ क्रेसन ने 1991-1992 में प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बोर्न 2020 से मैक्रों की पूर्ववर्ती सरकार में श्रम मंत्री थी। इससे पहले वह परिवहन मंत्री भी रही चुकी हैं।

Related posts

मेट्रो प्रोजेक्ट में अड़चन बन रही थी दुकानें, अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई

Pradesh Samwad Team

प्रतिबंधों के बावजूद खरीदे करोड़ों के गोला-बारूद, फ्रांस और जर्मनी के हथियारों से रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही!

Pradesh Samwad Team

बोरिस जॉनसन के विरोधी सांसदों को ‘ब्लैकमेल’ कर रही ब्रिटिश सरकार? MP बोले- धमकाया जा रहा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment