26 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘जेम्स बॉन्ड’ एक्टर डैनियल क्रैग हुए कोरोना संक्रमित


‘जेम्स बॉन्ड’ एक्टर डैनियल क्रैग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद शो ‘मैकबेथ’ को रद्द कर दिया गया है। एक्टर के अलावा शो के अन्य मैंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ‘मैकबेथ ऑन ब्रॉडवे’ ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।
‘मैकबेथ ऑन ब्रॉडवे’ ने लिखा- ‘कंपनी में कुछ लोगों के कोविड पॉजिटिव आने के कारण शो ‘मैकबेथ’ के प्रदर्शन को गुरुवार यानी 7 अप्रैल तक रद्द किया जाता है। टिकट लेने वालों को हुई असुविधा के लिए हमें काफ दुख है। रद्द किए गए शो के सभी टिकट का रिफंड किया जाएगा।’ फैंस इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
बता दें शो ‘मैकबेथ’ में डैनियल क्रैग लीड रोल में हैं। इस शो को सैम गोल्ड ने डायरेक्ट किया है। अमेरिकन फिल्म प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोकोली ने शो का निर्माण किया है। जब ‘मैकबेथ’ की घोषणा हुई थी तब प्रोड्यूसर बारबरा ब्रोकोली ने कहा था- डैनियल क्रैग न सिर्फ अच्छे एक्टर हैं बल्कि एक शानदार थिएटर अभिनेता भी हैं। मैं रोमांचित हूं कि वह ब्रॉडवे की वापसी का समर्थन करते हुए इस रोल को करेंगे, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभाशाली रूथ नेग्गा ने ब्रॉडवे की शुरुआत की थी और सैम गोल्ड के डायरेक्शन में काम किया था।

Related posts

कपूर परिवार का नया सदस्य जहान कपूर थ्रिलर ‘फराज’ से करेंगे अपना डेब्यू

Pradesh Samwad Team

अक्षय कुमार ने ‘बेल बॉटम’ के बाद फिर जैकी भगनानी से मिलाया हाथ, साइन की नई फिल्‍म

Pradesh Samwad Team

पुलिस ने ‘ब्लैक पैंथर’ डायरेक्टर को समझ लिया चोर, लगा दी हथकड़ी!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment