Pradesh Samwad
मनोरंजन

रणबीर कपूर बोले : लगा ही नहीं कि आलिया मेरे साथ है

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलिवुड के सबसे फेवरिट कपल में से एक हैं। 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इस साल 14 अप्रैल को शादी कर ली। आलिया-रणबीर की शादी का फंक्शन 3 दिनों तक चला जिसमें 13 अप्रैल को मेहंदी की रस्म हुई, उसके बाद 14 तारीख को शादी हुई और 15 तारीख को दोनों का रिसेप्शन हुआ। हालांकि शादी के बाद दोनों ने बहुत ज्यादा वक्त साथ में नहीं गुजारा है और दोनों ही अपनी फिल्मों की शूटिंग में लग गए।
शादी के तुरंत बाद काम शुरू : Ranbir Kapoor ने दैनिक भास्कर को दिए एक हालिया इंटरव्यू में शादी के बाद अपनी जिंदगी में हुए बदलावों पर बात की। उन्होंने आलिया से शादी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘ऐसा कोई बड़ा फर्क नहीं आया। हम लोग 5 साल से साथ में थे। हमें लगा कि कि शादी करनी चाहिए और इसलिए हमने कर ली लेकिन हमने एक-दूसरे से कुछ वादे भी किए हैं। अपनी शादी के ही दूसरे दिन हम अपने काम पर निकल गए। आलिया अपनी शूटिंग पर गईं और मैं मनाली के लिए निकल गया। जब वह लंदन से वापस आएंगी और मेरी फिल्म ‘शमशेरा’ रिलीज होगी उसके बाद दोनों एक हफ्ते का ब्रेक लेंगे। हमें अभी भी नहीं लगता कि हमारी शादी हो गई है।’
आलिया के पास हैं कई फिल्में : इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो Alia Bhatt और रणबीर पहली बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा मौनी रॉय, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। इस फिल्म को 9 सितंबर को रिलीज किए जाने का प्लान है। इसके अलावा आलिया अपनी हॉलिवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी काम कर रही हैं। आलिया ने फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इसके अलावा अब आलिया अपनी फिल्म ‘जी ले जरा’ की भी शूटिंग करेंगी जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर : रणबीर कपूर की बात करें तो अब उनकी फिल्म ‘शमशेरा’ सबसे पहले रिलीज होगी जिसमें उनके साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह फिल्म ‘ऐनिमल’ में भी काम कर रहे हैं। साथ ही रणबीर इस समय लव रंजन की अगली रोमांटिक कॉमिडी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं जिसमें श्रद्धा कपूर उनके साथ लीड रोल में हैं।

Related posts

सिद्धार्थ आनंद ने कहा,”उनमें एक फ़िल्म-मेकर छिपा है

Pradesh Samwad Team

गोविंदा ने ‘भांजे’ कृष्णा अभिषेक को किया माफ

Pradesh Samwad Team

चेहरे पर बिखरे बाल और रेड लिपस्टिक में रीटा ओरा का फ्रेश लुक, दिल ले गई एक्ट्रेस की किलर स्माइल

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment