Pradesh Samwad
खेल

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने यह मुकाम हासिल किया. एंडरसन से पहले मुरलीधरन और शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में 650 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं. लेकिन वो दोनों स्पिन गेंदबाज थे. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के पहले ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने कीवी टीम के कप्तान टॉम लॉथम को बोल्ड कर दिया. यह एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में 650वां विकेट था. एंडरसन ने 171 टेस्ट की 318 पारी में यह मुकाम हासिल किया.
39 साल के जेम्स एंडरसन दुनिया के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज हैं. एंडरसन के नाम ना सिर्फ बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, बल्कि वो 170 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज हैं. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 31 बार पांच विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा एंडरसन तीन बार मैच में 10 विकेट हासिल करने का कारनाम भी कर चुके हैं.
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वापसी : एशेज सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद जेम्स एंडरसन को टीम से बाहर कर दिया गया था. माना जा रहा था कि अब जेम्स एंडरसन का करियर खत्म हो गया है. लेकिन नए कप्तान बेन स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन की टेस्ट क्रिकेट में वापसी का रास्ता खोल दिया. स्टोक्स ने साफ कर दिया था कि अगर जेम्स एंडरसन फिट हैं तो उनका चयन जरूर किया जाएगा. जेम्स एंडरसन ने ना सिर्फ न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल की गेंदबाजी दिखाई है, बल्कि अपनी फिटनेस से भी साफ कर दिया है कि उनमें अभी और क्रिकेट बाकी है.

Related posts

श्रीधरन शरत बने भारत की जूनियर क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चयन समिति में मध्यप्रदेश के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ हरविंदर सिह सोढ़ी भी बने चयनकर्ता

Pradesh Samwad Team

भोपाल कार्पोरेशन जीता
विधायक कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

अवनीश सुधा के शानदार खेल की बदोलत एस.एस.स्पोर्ट्स क्लब ब्रह्मम सिंह गुर्जर क्रिकेट कप के कवाटर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment