Pradesh Samwad
खेल

जिला क्रिकेट संघ विदिशा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

श्री कुशाभाऊ ठाकरे खेल परिसर कनारा मैदान पर जिला क्रिकेट संघ विदिशा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला मैच किंग्स इलेवन V/S मेडिकल इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि सिटी कोतवाली टीआई श्री आशुतोष सिंह जी एवं डांसिंग स्टार डब्बू अंकल श्री संजीव श्रीवस्तव थे । मेडिकल इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए मेडिकल इलेवन की टीम ने 20 ओवरों में 164 रन 7 विकेट खोकर बनाएं । मेडिकल इलेवन के बल्लेबाज संजीव ने 18 गेंदों पर 33 रन राकेश लोधी ने 22 गेंदों पर 30 रन एवं बंटी ने 14 गेंदों पर 22 रन का सर्वाधिक योगदान अपनी टीम के लिए दिया । गेंदबाजी का क्रम संभालने उतरी किंग्स इलेवन की टीम के गेंदबाज अजित त्रिवेदी और दीपक रघुवंशी ने दो-दो विकेट एवं राज चंदेल गोलू कुमार और रोहित पाल ने एक-एक विकेट लिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम मात्र 119 रनों पर सिमट गई । उनके बल्लेबाज अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके उनके बल्लेबाज अभिषेक प्रजापति ने 18 गेंद पर 21 रन कप्तान शरद शर्मा ने 29 गेंद पर 19 रन एवं दीपक रघुवंशी ने 25 गेंदों पर 15 रन बनाए । मेडिकल इलेवन विदिशा की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन जैन ने तीन विकेट वही राकेश लोधी सुरेंद्र पाल आदिल ने दो-दो विकेट लिए और इस तरह मेडिकल इलेवन की टीम ने यह मुकाबला 45 रनों से जीत लिया ।
वही प्रतियोगिता का दूसरा मैच कनारा बी V/S विदिशा इलेवन की टीम के मध्य खेला गया । जिसके अतिथि विदिशा अपर कलेक्टर श्रीमती अमृता गर्ग जी एवं विदिशा जिला खेल अधिकारी श्रीमती पूजा कुरील जी रही । कनारा बी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए कनारा बी की टीम ने 19.3 ओवर में 113 रन 10 विकेट खोकर बनाएं कनारा बी के बल्लेबाज शुभम शर्मा ने 38 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली वही देवेंद्र ठाकुर ने 12 गेंदों पर 14 रन और विक्रांत दांगी ने 9 गेंदों पर 12 रन बनाए । गेंदबाजी का क्रम संभालने उतरी विदिशा इलेवन की टीम के गेंदबाज ताज वीर खान और ऋषिकेश सैनी ने तीन-तीन विकेट लिए । लक्ष्य को प्राप्त करने उतरी विदिशा इलेवन की टीम 18 ओवर में केवल 91 रन बनाकर ऑल आउट हो गई । उनकी ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रदीप गोलू ने 30 गेंदों पर 22 रन और कुश यादव ने 26 गेंदों पर 19 रन बनाए । कनारा बी टीम की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए उनके गेंदबाज शुभम शर्मा विक्रांत दांगी कुणाल सूर्या राजवीर रघुवंशी ने दो-दो विकेट लिए वहीं समर्थ तिवारी ने एक विकेट लिया । संघर्षपूर्ण मुकाबले में कनारा बी टीम ने यह मुकाबला 22 रनों से जीत लिया । प्रथम मैच के मैन ऑफ द मैच राकेश लोधी रहे व द्वितीय मैच के मैन ऑफ द मैच शुभम शर्मा रहे ।

Related posts

दक्षिण अफ्रीका और इंगलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 की कप्तानी मिली इसे

Pradesh Samwad Team

एसजीएफआई के नाम पर हो रही अवैध वसूली एसजीएफआई के आला अधिकारियों की नाक के नीचे कुछ लोग कर रहे अवैध वसूली

Pradesh Samwad Team

जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में हारे मेदवेदेव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment