Pradesh Samwad
ज़रा हटके

जापान की पूर्व राजकुमारी ने आम शख्स से शादी के बाद छोड़ा देश, पति संग यूएस हुईं रवाना


राजपरिवार की सुविधाओं को त्यागकर एक साधारण व्यक्ति से शादी करने वाली जापान की राजकुमारी अपने पति के साथ रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गईं। देश में नवविवाहित जोड़े की खासी आलोचना की गई है। पूर्व राजकुमारी माको कोमुरो और उनके पति केई कोमुरो तोक्यो के हनेदा हवाई अड्डे पर कैमरों के फ्लैश के बीच विमान में सवार हुए। जापान के प्रमुख प्रसारकों ने इसका सीधा प्रसारण किया।
केई कोमुरो ‘फोर्धम यूनिवर्सिटी लॉ स्कूल’ से स्नातक हैं और वह न्यूयॉर्क की एक विधि कंपनी में नौकरी करते हैं। हालांकि उन्हें बार की परीक्षा उत्तीर्ण करनी है और इसी को आधार बनाकर स्थानीय मीडिया ने उनपर हमला किया था। हालांकि कई बार की कोशिश के बाद परीक्षा उत्तीर्ण करना आम बात है। उन्होंने पिछले महीने तोक्यो में अपनी शादी का पंजीकरण कराने के बाद पत्रकारों से कहा था, “ मैं माको से मोहब्बत करता हूं। मैं अपनी जिंदगी उस व्यक्ति के साथ गुजारना चाहता हूं जिससे मैं प्यार करता हूं।”
जापान कई मायनों में आधुनिक है, लेकिन पारिवारिक संबंधों और महिलाओं की स्थिति के बारे में मूल्य कुछ हद तक पुराने हैं, जो सामंती प्रथाओं में निहित हैं। ऐसा नहीं है जब पहली बार किसी राजकुमारी ने साधारण व्यक्ति से शादी की हो। इससे पहले भी ऐसा हुआ है और उन राजकुमारियों ने भी राजभवन छोड़ा है।
मगर माको का मामला पहला है जिस पर इतना विवाद हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। माको सम्राट नरूहितो की भतीजी हैं। नरूहितो ने भी आम महिला मसाको से शादी की थी। मौजूदा सम्राट के पिता और पूर्व सम्राट अकिहितो ने राजपरिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने आम महिला से शादी की थी। उनके सम्राट पिता के शासनकाल में ही जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध लड़ा था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि जापान में राजशाही प्रतीकात्मक है और उसके पास कोई राजनीतिक शक्ति नहीं है।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

आप YouTube पर क्या करते हैं सर्च, किसी को नहीं चलेगा पता, खुद को ट्रैक होने से बचाने के लिए जरूर करें ये काम

Pradesh Samwad Team

एक साथ 9 पत्नियों से की शादी…लेकिन बुरी तरह हुआ फेल!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment