Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग :अंतर जिला अंडर-18 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता : (आयोजक जे डी सी ए‌)

जे डी सी ए के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला ‘U’-18 वर्षीय बालक वर्ग‌ क्रिकेट प्रतियोगिता में 14/05/2022 को मंडला विरुद्ध डिंडोरी जिले के मध्य खेले गए पूल बी के मैच में मंडला जिले ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 245 रन बनाए, ऋषि मिश्रा 73 रनो में 09 चौके, प्रखर पांडे 42 रनों में 05 चौके और एक छक्का, युवराज यादव 40 रनों में 07 चौके और एक छक्का लगाया। डिंडोरी जिले से शुभ तिवारी ने 04, आदित्य ठाकुर ने 03 विकेट लिए। जवाब में डिंडोरी जिले की पारी 35.4 ओवरों 134 रनों पर सिमट गई,शुभ तिवारी ने 42 रनों की पारी में 08 चौके, तथा पवन ठाकुर ने 24 रन बनाए। मंडला जिले से पारस जैन और शिविन दुबे ने 4-4 विकेट लिए, 107 मैच से मैच जीतकर मंडला जिले ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही एक अन्य मैच में सिवनी विरुद्ध जबलपुर जिले के मध्य खेले गए पूल ए के मैच में सिवनी जिले ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23.1 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर मात्र 74 रन बनाए, अफ़ज़ल ख़ान 14, आकित खान, आदित्य शरणागत, हर्षित लखेरा ने 13-13 रन बनाए। जबलपुर जिले से शिवा पटेल 15 रन देकर 04, सुमित द्विवेदी 09 रनों पर ‌03, अमित राजपूत 02 विकेट लिए। जवाब में जबलपुर जिले ने 10.5 ओवर में 02 विकेट पर 77 रन बनाकर मैच जीता, वरूण तिवारी, अम्बर शर्मा ने 27-27 रनों की पारी खेली, चिराग राजपूत 11तथा अजिंक्य मुले 01रन। सिवनी जिले से अफ़ज़ल ख़ान और श्लोक बड़कुल ने 1-1 विकेट लिया। 15/05/2022 को पहला सेमीफाइनल मैच जबलपुर जिले विरुद्ध मंडला जिले के मध्य प्रातः 7 बजे से एम पी सी ए स्टेडियम में प्रारंभ होगा।

Related posts

PAK क्रिकेटर ने आउट होने पर खोया आपा, गुस्से में पिच पर दे मारा बैट

Pradesh Samwad Team

आल इंडिया मूकबघिर महिला क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन मुम्बई में 26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक

Pradesh Samwad Team

45 वीअखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment