Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता जबलपुर संभाग की क्रिकेट संघ के तत्वधान Bमें इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता बालक वर्ग 13 वर्ष का आयोजन किया जा रहा है जिसमे आज जबलपुर और बालाघाट के मैच में जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले पारी में 59 ओवर मे 4 विकेट पर 451 रनों पर अपनी पारी घोषित की। जिसमे अनुभव ठाकुर ने 117 रन , अबीर हसीम ने 115 रन , अर्थव शर्मा ने नाबाद 102 रन , श्लोक दुबे ने 35 रन और मोहोमद नवाज़ ने नाबाद 16 रन बनाए। बालाघाट की ओर से अथर्व, सारांश और वीर ने 1-1-1 विकेट लिए।
बालाघाट पहले दिन की समाप्ति पर 14 ओवरों में 7 विकेट 26 रनों पर खेल रही है।
वही दूसरे मैदान में कटनी और सिवनी के मैच मे कटनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 ओवरों में 9 विकेट पर 272 रनों पर अपनी पारी घोषित की । जिसमे लकी मेहरा ने नाबाद 156 रन , अभद्र ने 22 रन और प्रीत ने नाबाद 9 रन बनाए। सिवनी की ओर से अक्षय मिश्रा ने 4 विकेट, रक़सूल और अभ्युदय ने 2-2 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति पर सिवनी 3.1 ओवरों में 1 विकेट 3 रनों पर खेल रही है।कल प्रातः 9:30 बजे से मैच का दूसरा दिन प्रारंभ होगा।

Related posts

गुजरात-लखनऊ में होगी कांटे की टक्कर

Pradesh Samwad Team

इमरान खान ने पाकिस्तान की भारत पर पहली वर्ल्ड कप जीत पर दी बधाई, रमीज राजा भी खुश

Pradesh Samwad Team

सारंग लीग अंडर-13 इंटर अकादमी क्रिकेट लीग का विश्वास कैलाश सारंग ने किया शुभारम्भ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment