Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता जे डी सी ए के तत्वाधान में नीमखेड़ा खेल मैदान मे आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट बालक वर्ग 16 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेली जा रही है जिसमे आज फाइनल मुकाबला बालघाट और जबलपुर ए के मध्य खेल गया जिसमें बालाघाट विजयी रहा। बालाघाट और जबलपुर ए के फाइनल मैच में जबलपुर ए ने टॉस जीत कर बालाघाट को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बालाघाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवरों में 10 विकेट पर 182 रन बनाए। जिसमे आर्यन सिंह ने 95 रन, सुमित जहांगीर ने 42 रन और दिपांशु ने 22 रन बनाए। जबलपुर ए की ओर से अलंकृत ने 3 विकेट,स्वस्तिक ने 2 विकेट व धीर , वेदान्त और समर ने 1-1-1 विकेट लिए।
वही जबलपुर ए ने अपनी पहली पारी में 28 ओवरों में 10 विकेट पर 110 रन बनाए। जिसमे अलंकृत ने 18 रन और धीर भट्ट ने 16 रन बनाए। बालाघाट की ओर से आदर्श रिनहायत ने 5 विकेट, सुमित ने 3 विकेट और आर्यन ने 2 विकेट लिए । इस प्रकार बालाघाट ने पहली पारी में 71 रनों की बढ़त से फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।

Related posts

जबलपुर संभाग ; अंतर जिला अंडर-18 एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

भोपाल के युवराज और अक्षत रघुवंशी ने कूचबिहार ट्रॉफी में दिलाई मध्य प्रदेश को जीत

Pradesh Samwad Team

पाकिस्तान को मिली घर में सबसे बड़ी हार, बाबर आजम ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment