Pradesh Samwad
छत्तीसगढ़प्रदेश

छत्तीसगढ़- रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका होने से CRPF के 6 जवान घायल, एक की हालत गंभीर


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, इस धमाके में सीआरपीएफ के 6 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट सुबह 6 बजे हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ की 211वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे तभी ग्रेनेड ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। सीआरपीएफ के एक हवालदार की हालात गंभीर है जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, पुलिस प्रशासन द्वारा अन्य घायल जवानों का रेस्क्यू किया गया। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, हालांकि वहां पर किसी आम नागरिक या दूसरे व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है, जानकारी के मुताबिक, डेटोनेटर फटने से ब्लास्ट हुआ है।
रायपुर रेलवे पीआरओ शिव प्रसाद ने ब्लास्ट की पुष्टी की है। उनके अनुसार, डमी कारतूस बॉक्स में रखा था, सामान ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया। ट्रेन सीआरपीएफ बटालियन के के जवान बड़ी संख्या में थे, इसी दौरान बाथरूम के पास रखा डेटोनेटर फट गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन में हुए ब्लास्ट में सीआरपीएफ के जवान चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविन्द्र कर, सुशील और दिनेश कुमार पैकरा घायल हो गए हैं, इनमें से एक जवान विकास को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए श्री नारायणा अस्पताल देवेन्द्र नगर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत ठीक है।

Related posts

मध्य प्रदेश में छठी से बारहवीं कक्षा तक के स्कूल एक सितंबर से खुलेंगे

Pradesh Samwad Team

भोपाल नगर निगम ने रजा मुराद को बनाया स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर, मंत्री ने 24 घंटे के अंदर हटा दिया

Pradesh Samwad Team

संघ पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment