29 C
Madhya Pradesh
September 8, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

चिकन पर बाज ने किया हमला, हीरो बनकर जान बचाने आया बकरा


इसे बोलते हैं दोस्ती : जानवरों में भी हीरो और विलेन होते हैं। ये स्टोरी पढ़कर हो सकता है आपको हमारी बात पर यकीन हो जाए। घटना एक फार्म हाउस की है। जहां एक चिकन पर शिकारी बाज ने हमला कर दिया था। चिकन का उस बाज से बचना बड़ा ही मुश्किल था। बाज ने उसे अपने पंजों के वार से हरा ही दिया था, वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहा था और बाज उसपर वार पर वार किए जा रहा था। इसी बीच चिकन को बचाने आया उसका दोस्त बकरा।
बकरे ने फिर क्या किया : जाप बीट्स पेश से किसान हैं वो नीदरलैंड्स के रहने वाले हैं। 5 सितंबर को अचानक से उन्हें अपने फार्म में चिकन की आवाज सुनाई दी। इसी दौरान बाज चिकन पर अटैक कर रहा था। बाद में उन्होंने यह सारा मामला सीसीटीवी फुटेज पर देखा।
एक दूसरा चिकन भी आता है बचाने : दरअसल, एक दूसरा चिकन भी उस मुर्गे को बचाने आता है जिसपर बाज ने हमला किया होता है। इसके कुछ सेकेंड्स बाद ही बकरा वहां आ जाता है।
पूरे जोर से करता है हमला : बकरा अपनी पूरी जान से बाज पर हमला करता है। वो अपने सींगों से उसपर वार करता है। 17 सेकेंड के इस वीडियो लोगों ने काफी पसंद किया है और बकरे को हीरो कहा है। जाप ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उनके फार्म पर चिकन पर बाज ने हमला किया हौ और उनके बकरे ने उसे बचाया हो। इससे पहले भी दो बार बकरों ने चिकन की जान बचाई है। उन्होंने बताया कि 7 वर्षों में यह तीसरी बार हुआ है।

Related posts

40 वर्षों से करती थी गुलाबी रंग से प्यार, एक बच्चे ने कही ऐसी बात कि कर ली शादी

Pradesh Samwad Team

गलत मिसाल देकर इमरान खान ने कराई जगहंसाई

Pradesh Samwad Team

महिला उसे गोद में उठाकर ले गई, खुद को छुड़ाने के लिए दहाड़ रही थी शेरनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment