Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

अचानक राज्यपाल मिलने क्यों पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एमपी दौरे पर थे। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने एमपी के तमाम दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी। अमित शाह के दौरे के अगले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मिलने राजभवन (MP CM Meets To Governor Mangubhai Patel) पहुंचे। सीएम के राजभवन जाने की घोषणा के साथ ही एमपी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने इसे लेकर ताना मारा है।
वहीं, इस मुलाकात को लेकर सीएम ऑफिस की तरफ से कहा गया कि मुख्यमंत्री, राज्यपाल को प्रदेश में जन कल्याण और सुराज अभियान अंतर्गत शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी, शासकीय योजनाओं में प्रदेश की प्रगति और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ, कोरोना की वर्तमान स्थिति, वर्षा की स्थिति सहित प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के विभिन्न विषयों से अवगत कराएंगे। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान साढ़े ग्यारह बजे राजभवन पहुंच गए।

Related posts

Classique Reporter Parier — Europe de l’Ouest Try Your Luck fr-FR

Pourquoi jouer aux casinos en ligne sur mobile est plus sûr, plus rapide et plus rentable que sur ordinateur

नोएडा में हैरान कर देने वाली वारदात, इश्क के चक्कर में पत्नी और 2 बच्चों को मारकर बेसमेंट में दफनाया… यूं खुला राज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment