Pradesh Samwad
खेल

घायल हुआ ऑस्ट्रेलिया का मैच विनर, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले चोटिल


ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को यूएई के दुबई में मंगलवार रात आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग के बाद पैर में चोट के कारण लड़खड़ाते हुए देखा गया। स्टार्क दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 विश्व कप के ऑस्ट्रेलिया के पहले मुकाबले में खेले थे, लेकिन उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए।
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट से लगभग छह महीने का ब्रेक लिया था और आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए दुबई पहुंचने से पहले वह बामुश्किल कोई मैच खेले।
स्टार्क ने अपनी जोड़ीदार एलिसा हीली के साथ क्वीन्सलैंड में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के साथ ट्रेनिंग की। चोट के कारण स्टार्क का गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलना संदिग्ध है।

Related posts

फ्रेंच ओपन में इरिना-कैमेलिया बेगू द्वारा गुस्से में फेंका गया रैकेट उछलकर एक बच्चे के माथे पर जा लगा

Pradesh Samwad Team

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट जतिन मेवाड़ा के दोहरे प्रदर्शन से आई पी सी अकादमी ने रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

रणजी चैम्पियन बनना तय : पाटीदार के शतक से मध्य प्रदेश को मिली लीड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment