Pradesh Samwad
देश विदेशप्रदेशमहाराष्ट्रराजनीति

समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन ने नवाब मलिक के खिलाफ थाने में की शिकायत, महिला आयोग को लिखा लेटर


नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) की बहन यास्मीन वानखेड़े (Yasmeen Wankhede) ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को आड़े हाथों लिया था। अब उन्होंने नवाब मलिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। यास्मीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग (National Commission For Women) को लेटर भी लिखा है।
न्यूज एजेंसी एएनाई के ट्वीट के मुताबिक, समीर वानखेड़े की बहन यास्मीन वानखेड़े ने राष्ट्रीय महिला आयोग को लेटर लिखकर एक महिला के रूप में अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध किया है। इसके साथ उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए पुलिस में शिकायत की है।
इससे पहले समीर वानखेड़े पर नवाब मलिक लगातार आरोप लगा रहे हैं। नवाब मालिक ने बर्थ सर्टिफिकेट ट्वीट करते हुए उनका नाम, समीर दाऊद वानखेड़े बताया था। इस पर यास्मीन वानखेड़े ने नवाब मलिक पर पलटवार किया था। यास्मीन वानखेड़े ने कहा, ‘आप (नवाब मलिक) ट्विटर या सोशल मीडिया को कोर्ट न समझें। आप अपने सबूतों को लेकर कोर्ट जाएं। अगर आप अपने सबूतों को सच्चा मानते हैं तो कोर्ट क्यों नहीं जाते। आप ट्वीट क्यों कर रहे हैं। उन्हें यह बात पता है कि उनके इल्जाम गलत-आधारहीन और झूठे हैं।’
यास्मीन वानखेड़े ने ये भी कहा था, ‘एक नौकरशाह के जन्म प्रमाण पत्र की तलाश करने वाला वह (नवाब मलिक) कौन होता है? उसकी रिसर्च टीम ने दुबई से बॉम्बे तक इस तस्वीर को पोस्ट किया है। हमें मौत की धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। मुझे लगता है कि मुझे भी हर रोज झूठे सबूत पेश करने चाहिए।’

Related posts

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बी डील पर बढ़ा विवाद, फ्रांस ने दोनों देशों से अपने राजदूत वापस बुलाए

Pradesh Samwad Team

अफगानिस्तान में भारत की मदद को पाकिस्तान का अड़ंगा! रास्ता देने के लिए पड़ोसी देश ने रखी शर्तें

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री बनते ही शाहबाज शरीफ का आया बड़ा बयान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment