Pradesh Samwad
खेल

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित

युवराज श्री महान आर्यमान सिंधिया बने उपाध्यक्ष ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सरंक्षक श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा आज नई कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर पूर्व आई ए एस श्री प्रशांत मेहता को चुना गया जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्री महान आर्यमान सिंधिया और श्री राजेन्द्र सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। सचिव पद पर संजय आहूजा और सहसचिव पद पर अजय गोयल और बी के शर्मा को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बापना को चुना गया जबकि कार्यकारिणी समिति में सर्व श्री रमेश अग्रवाल , सुनील गढ़कर, डॉ पुनीत रस्तोगी, उमेश सिंह, इन्दर सेजवानी, जयेंद्र और निर्भय बाकलीवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ग्वालियर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों, खिलाडीयो और वरिष्ठ क्रिकेटर्स ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related posts

डॉक्टर शफ़क़त मोहम्मद खान एक दिवसीय प्रतियोगिता हेतु सम्भावित खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

हरमनप्रीत WBBL में ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय खिलाड़ी

Pradesh Samwad Team

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अंडर -22 (बालक वर्ग ) की चयन ट्रायल 14 मई को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment