Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता बनना चाहिए कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल नहीं : आठवले

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को अब कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए, बल्कि गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
आठवले ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस को अध्यक्ष नहीं मिल रहा है। राहुल ने वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब राहुल को कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।’’
कांग्रेस के ‘डर’ से चुनावी राजनीति में आई थीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया, फिर उसी के लिए चुनौती बन गईं
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पार्टी का कार्यभार संभाल रही हैं और बार-बार स्थायी अध्यक्ष बनाने की मांग पार्टी में उठती रही है।
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मुंबई अपतटीय क्षेत्र में एक क्रूज पोत से मादक पदार्थ बरामद होने के संबंध में गिरफ्तार किए जाने से संबंधित सवाल पर आठवले ने कहा, ‘‘मुंबई में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की आपूर्ति होती है। फिल्म उद्योग के कलाकारों एवं निर्देशकों के पास मादक पदार्थ जाता है। फिल्म उद्योग में बहुत से लोग ड्रग लेते हैं। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) कोई इरादतन गिरफ्तार नहीं कर रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘शाहरुख खान का बेटा हो या कोई भी हो, मादक पदार्थ मिला है तो कार्रवाई होगी।’’
मुसलमान है इसलिए नहीं पकड़ा है। मुस्लिम के साथ कई हिन्दू भी गिरफ्तार हुए हैं। उनके पास ड्रग का लेन-देन हो रहा था। इसलिए गिरफ्तार किया गया है।’’
केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान संगठनों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पर आठवले ने कहा, ‘‘किसानों के फायदे के लिए यह कानून बना है। जानबूझकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। संशोधन करने के लिए सरकार तैयार है। दो कदम आगे-पीछे होकर रास्ता निकालना चाहिए।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘सरकार चर्चा के लिए तैयार है और उन्हें (किसान संगठनों को) चर्चा के लिए आना चाहिए।’’
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हाल ही में चार किसानों साहित आठ लोगों की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।’’
आठवले ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हाल ही में 11 आम लोगों की हत्या किए जाने पर पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि अगर जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान अपनी हरकतों पर रोक नहीं लगाता है, तो चीजों को दुरुस्त करने के लिए भारत को अपने पड़ोसी के साथ आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है तथा पाकिस्तान के खिलाफ एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर) खाली करने तथा आतंकी गतिविधियों को रोकने की जरूरत है।
आठवले ने कहा कि भारत को 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के साथ होने वाला टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भी जाति आधारित जनगणना के पक्ष में है, हालांकि सरकार का रुख है कि इस तरह के कदम से देश में जातिवाद बढ़ सकता है।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर आठवले ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए।’’

Related posts

देश और समाज के विकास एवं प्रगति में योगदान देने में सक्षम बने बेटियाँ : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Pradesh Samwad Team

Comment Foresightful Practice Withdrawals Lead At SpinTime Casino magius casino france – République française Join the Action

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति गैंगरेप के दोषी, जानिए क्या है पूरा मामला और कब-कब, क्या हुआ?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment