Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मप्र : बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी करने वाली अधिकारी की चौहान ने की तारीफ


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीराजपुर के हेलीपैड पर अपनी बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी कर रही एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया और कार्य के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
चौहान ने महिला अधिकारी का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अलीराजपुर यात्रा के दौरान मैंने देखा कि उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) मोनिका सिंह अपनी डेढ़ वर्ष की बेटी को बेबी कैरियर बैग में लिए ड्यूटी पर तैनात थीं। अपने कर्तव्य के प्रति उनका यह समर्पण अभिनंदनीय है।’’
इस पर, कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुआ कहा, ‘‘शिवराज जी यह तो आपकी सरकार का नाकारापन है जो उक्त अधिकारी बहन को अपनी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी के साथ हेलीपैड पर फील्ड में धूप में ड्यूटी करनी पड़ रही है। इनकी तो कार्यालय में तैनाती होनी चाहिये।’’
वर्तमान में धार जिले में तैनात मोनिका सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि वह अपनी बेटी को अपने साथ ले गईं क्योंकि उन्हें दो दिन के लिए दूसरे शहर अलीराजपुर जाना था। अलीराजपुर, धार से करीब 145 किलोमीटर दूर है।
उन्होंने बताया कि जब वह मंगलवार सुबह (अलीराजपुर में रहते हुए) अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं तो उनकी बेटी भी जाग गई और साथ आने की जिद करने लगी। मोनिका ने कहा, ‘‘मुझे अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य का निर्वहन करने के साथ-साथ मां की जिम्मेदारी भी निभानी थी। इसलिए ऐसा किया।’’

Related posts

Cash‑back Casino : Le secret des jackpots qui transforment chaque perte en opportunité

Tip Für Maximize Ihr Idle Gambling Casino Fillip – Mitteleuropa Sign Up Today Shufflecasino

Quand le grand écran rencontre le grand tapis : les machines à sous qui transforment les séries et les films en paris

Leave a Comment