Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

खुशखबरी! भरे जाएंगे प्राइमरी टीचर्स के पांच हजार खाली पद, 5 मार्च को होगी परीक्षा


मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलाें में प्राइमरी टीचर्स के 5 हजार खाली पदों को भरने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो रही है। इसके लिए अगले साल मार्च महीने में पात्रता परीक्षा आयोजित होगी। फॉर्म भरने की प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू होगी। भर्ती की प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग और ट्राइबल डिपार्टमेंट मिलकर संचालित करेंगे।
शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा अप्रैल 2020 में होनी थी। इसके लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। बीच में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगाया गया तो परीक्षा पर रोक लग गई। अधिकारियों ने बताया कि पहले फॉर्म भर चुके आवेदकों को दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।
सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों के खाली 5 हजार पदों पर भर्ती का प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले साल ही भेजा था। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 5 मार्च को होगी। प्रदेश के 16 शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आवेदक14 से 28 दिसंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, जबकि 2 जनवरी तक भरे हुए फॉर्म में सुधार कर सकेंगे। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार ही स्कूल शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

Related posts

Interfacce Mobile dei Casinò Moderni: Guida Beginner‑Friendly ai Giri Gratuiti per un Nuovo Anno Vincente

Maîtriser son budget en ligne : Guide du débutant pour jouer avec les tables Live en toute responsabilité

Guide complet du casino en ligne – Tout ce que vous devez savoir

Leave a Comment