28.4 C
Madhya Pradesh
August 11, 2026
Pradesh Samwad
खेल

क्विंटन डि कॉक का ऐसा खतरनाक शॉट, मैदान पर गिर पड़े रोहित शर्मा, बाल-बाल बचे


रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के दूसरे सत्र के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं उतरे थे। आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलने उतरे तो एक बड़ा झटका लगते-लगते बचा। दरअसल, उनके ओपनिंग साथी क्विंटन डि कॉक ने एक शॉट खेला जो रोहित शर्मा के ऊपर से 4 रनों रने के लिए गुजरा। यहां रोहित लकी रहे और मैदान पर गिरकर खुद को बचाया।
मैय में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले डि कॉक ने यह शॉट 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर खेला था। आंद्रे रसेल की सीधी रहती गेंद को साउथ अफ्रीकी ओपनर ने करारा शॉट लगाया। गेंद कमर से थोड़ी ऊपर से सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर 4 रनों के लिए पहुंची। बीच में रोहित थे, जिन्होंने मैदान पर गिरते हुए खुद को बचाया। जब गेंद बाउंड्री पार हो गई थी तो रोहित शॉट की तारीफ में थंब दिखाते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि क्विंटन डि कॉक ने 37 गेंदों में जड़ी आईपीएल करियर की 16वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। हालांकि, वह 15वें ओवर की 5वीं गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा के शिकार हुए। सुनील नरेन ने शानदार कैच लपकते हुए उनकी शानदार पारी का अंत किया। डि कॉक ने 42 गेंदों में 4 चौके और 3 छकके उड़ाते हुए 55 रन की पारी खेली।
इससे पहले रोहित और डि कॉक ने पहले विकेट के लिए 9.2 ओवरों में 78 रनों की धांसू साझेदारी करते हुए मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत दी। रोहित 33 रन बनाकर आउट हुए।

Related posts

उड़ान समर लीग : डॉल्फिन फाइनल में जहाँ उसका मुकाबला उड़ान फाइटर्स से होगा, उड़ान डॉल्फिन की जीत में चमके अंश

Pradesh Samwad Team

रोहित को टीम से निकाल दें क्या… पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए विराट कोहली, पलटकर पूछा सवाल

Pradesh Samwad Team

जिला क्रिकेट संघ विदिशा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment