Pradesh Samwad
खेल

कोविड-19 के कई मामलों के बाद न्यूजीलैंड थॉमस कप फाइनल से हटा

न्यूजीलैंड बैडमिंटन टीम ने अपने कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद आठ मई से बैंकाक में शुरू होने वाले थॉमस कप फाइनल्स के 32वें चरण से हटने का फैसला किया। अब ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की जगह अमेरिकी बैडमिंटन टीम लेगी। खेल की संचालन संस्था बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘टीम न्यूजीलैंड ने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की वजह से बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप फाइनल्स 2022 से हटने का फैसला किया।
इसके अनुसार, ‘‘टीम अमेरिका ने भागीदारी की पुष्टि की और वह ग्रुप डी में जापान, मलेशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल होगी। ’’ हालांकि बीडब्ल्यूएफ ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन बैडमिंटन न्यूजीलैंड ने कहा कि कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला किया गया। भारतीय पुरूष टीम ग्रुप सी में चीनी ताइपे, जर्मनी और कनाडा के साथ शामिल है।

Related posts

हीरालाल गायकवाड ट्रॉफी अंडर 18 (बॉयज ) प्रतियोगिता
आयुष यादव के शानदार शतक से भोपाल संभाग ने पहली पारी में 322रन बनाए, वही फेथ ग्राउंड पर सागर संभाग की टीम 177 रन पर ऑलआउट

Pradesh Samwad Team

क्या खत्म हो रहा है कोहली ‘युग’, टेस्ट कप्तानी भी खतरे में? BCCI ने यूं कतर दिए पर

Pradesh Samwad Team

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग शेयर की लंच डेट वाली सेल्फी, नहीं दिखीं बेटी वमिका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment