Pradesh Samwad
मनोरंजन

कोर्ट ने खारिज की आर्यन खान की जमानत तो NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ बोले-‘सत्यमेव जयते’


ड्रग केस में जेल की हवा खा रहे किंग खान शाहरुख के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई थी। कोर्ट ने आर्यन की बेल को रद्द कर दिया है।
इस फैसले ने एक बार फिर शाहरुख खान के बेटे को मुश्किलों में डाल दिया है। मुंबई स्पेशल कोर्ट में जमानत याच‍िका खार‍िज होने के बाद अब वे आर्यन खान की बेल के लिए हाई कोर्ट में जमानत की अर्जी देंगे।
फिलहाल आर्यन को आर्थर रोड जेल में रहेंगे। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई।
वहीं NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ इस मामले पर कुछ बोलने से बचे। आर्यन की जमानत रद्द होने के बाद उन्होंने सिर्फ ‘सत्यमेव जयते’ कहा।
सुनवाई से पहले NCB ने कोर्ट में पेश किए आर्यन के खिलाफ सबूत : रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के हाथ आर्यन खान कीडेब्‍यू एक्ट्रेस संग ड्रग्‍स चैट्स सामने आई है। उन्होंने कोर्ट में आर्यन की वॉट्सऐप चैट्स को सबमिट कर दिया है। इसके अलावा आर्यन के कुछ ड्रग पेडलर के साथ भी चैट्स अदालत को सौंपे गए।
NCB ने 2 अक्टूबर को मुंबई क्रूज पर हो रही पार्टी में हुई छापेमारी के बाद हिरासत में लिया था। लंबी पूछताछ के बाद आर्यन को 3 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया। इसके बाद कुछ दिन आर्यन एनसीबी की हिरासत में रहे और 8 अक्टूबर को उन्हें जेल भेजा गया। इसी दिन उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई थी जिसे रद्द कर दिया गया।

Related posts

एसिड अटैक सर्वाइवर की जान बचाने में दीपिका ने दिया योगदान

Pradesh Samwad Team

अगली फिल्म की तैयारी में आमिर खान, पीके के बाद रणबीर कपूर के साथ करेंगे काम

Pradesh Samwad Team

प्रशासन ने प्रभात चौराहा पर करोड़ों रुपए की सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment