Pradesh Samwad
मनोरंजन

कोरियाई एक्ट्रेस कांग सु-योन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

कोरियाई एक्ट्रेस कांग सु-योन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस का गंगनम, गंगनम-गु, सियोल के सेवरेंस अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। एक्ट्रेस ने 55 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस सियोल के अपगुजेओंग-डोंग, गंगनम-गु में अपने आवास पर हृदय गति रुकने की स्थिति में पाई गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कांग सु-योन ने आपातकालीन सेवाओं से संपर्क कर सिरदर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग ने एक्ट्रेस को हृदय गति रुकने की स्थिति में पाया।
सेवरेंस अस्पताल के डॉक्टरों ने कांग सु-योन को आईसीयू में भर्ती किया था, जहां उनका इलाज किया गया। लेकिन एक्ट्रेस को होश नहीं आया। 7 मई को एक्ट्रेस ने अपने परिवार की उपस्थिति में निधन हो गया। रिपोर्ट के अनुसार 11 मई को सैमसंग सियोल अस्पताल के अंतिम संस्कार हॉल में उन्हें दफनाया जाएगा। बता दें कांग सु-योन साल 1969 से दक्षिण कोरिया के फिल्म उद्योग का हिस्सा थीं। इम क्वोन-ताक द्वारा निर्देशित ‘द सरोगेट वुमन’ के लिए कांग सु-योन को वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया और वह अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली कोरियाई एक्ट्रेस बन गई थीं।

Related posts

ब्रिटनी स्पीयर्स ने बॉयफ्रेंड सैम संग रचाई शादी

Pradesh Samwad Team

दुनिया भर में प्रशंसकों ने दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, कहा- उनकी आवाज का जादू हमेशा बरकरार रहेगा

Pradesh Samwad Team

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment