23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कॉर्पाेरेट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप

राजधानी की पहली कॉर्पाेरेट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन 9 व 10 अप्रैल को स्थानीय उडान अकादमी, अयोध्या बायपास रोड के बैडमिन्टन हॉल में किया जायेगा। जिसमें 12 टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा का आयोजन उडान अकादमी द्वारा किया जायेगा। आयोजन सचिव आशीष अर्गल ने बताया कि कॉर्पोरेट बैडमिन्टन चैम्पियनशिप पहली बार भोपाल में आयोजित की जा रही है। जिसके प्रति कॉर्पोरेट जगत के खिलाडियों में असीम उत्साह है। प्रत्येक टीम में 6 खिलाडी होगें। चैम्पियनशिप के अंतर्गत टीम मुकाबले ही खेले जायेगें, जो डबल्स के होंगें। सभी मुकाबले बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर खेले जायेंगें। एक ही संस्था में कार्यरत खिलाडी ही स्पर्धा में भाग ले सकेंगे। स्पर्धा में भाग लेने वाली टीमें आयोजन सचिव आशीष अर्गल से फोन न. 8103039036, 8085229662 पर संपर्क कर सकती हैं।

Related posts

शांति-गया स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे दामोदर आर्य

Pradesh Samwad Team

मो. इक़बाल सिद्दीकी को 65 वी आल इंडिया मेन्स क्रिकेट चेम्पियनशिप 2021-22 हेतु अंपायरिंग हेतु चयनित

Pradesh Samwad Team

मैच हारने के बाद अफगानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम से की मारपीट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment