22.5 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कार्लस अल्कराज ने जीता पहला मियामी ओपन खिताब

स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लस अल्कराज ने रविवार को यहां फाइनल में शानदार जीत के साथ अपना पहला मियामी ओपन (एटीपी मास्टर्स 1000) टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। अल्कराज ने यहां रविवार को हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नॉर्वे के कैस्पर रूड को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया और अपना तीसरा टूर स्तरीय खिताब हासिल किया। मियामी ओपन के 37 साल के इतिहास में अल्कराज सबसे कम उम्र के मियामी पुरुष चैम्पियन और ओवरऑल तीसरे सबसे कम उम्र के चैंपियन बने हैं। इस जीत के साथ वह एटीपी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 11वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। अल्कराज ने मैच के बाद कहा कि मेरे पास यह बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। यहां मियामी में अपना पहला मास्टर्स 1000 खिताब जीतना बहुत खास है। मेरे पास अविश्वसनीय टीम और परिवार है। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।

Related posts

भारत बांग्लादेश द्विपक्षीय ब्लाइंड क्रिकेट सीरीज

Pradesh Samwad Team

खेल मंत्री मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में ठोका शतक, भारतीय क्रिकेट में ऐसा हुआ पहली बार

Pradesh Samwad Team

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : पेलिकन्स क्रिकेट क्लब ने यंग फ्रेंड्स क्लब को रोमांचक मैच में 13 रन से हराया, सुमेर सिंह की शानदार विकेटकीपिंग के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment