Pradesh Samwad
मनोरंजन

कपूर परिवार का नया सदस्य जहान कपूर थ्रिलर ‘फराज’ से करेंगे अपना डेब्यू


बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार से जुड़े जहान कपूर हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिवंगत सुपरस्टार शशि कपूर के पोते जहान हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘फराज’ में नजर आएंगे। जहान अभिनेता कुणाल कपूर और फिल्म निमार्ता रमेश सिप्पी की बेटी शीना सिप्पी के बेटे हैं।
अनुभव सिन्हा प्रोडक्शन, भूषण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित, ‘फराज’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जुलाई 2016 में बांग्लादेश को हिला देने वाले होली आर्टिसन कैफे आतंकवादी हमले को दर्शाया गया है।
यह फिल्म 1 जुलाई, 2016 की रात को ढाका में हुई घटनाओं का वर्णन करती है, जहां पांच युवा उग्रवादियों ने महंगे कैफे में तोड़फोड़ की और लगभग 12 भयानक घंटों तक 50 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया।
जहान एक सक्रिय थिएटर अभिनेता और फोटोग्राफर रहे हैं। उन्होंने पृथ्वी थिएटर में मकरंद देशपांडे और स्वानंद किरकिरे के साथ ‘पिताजी प्लीज’ से डेब्यू किया था। उन्होंने पृथ्वी थिएटर में कई प्रदर्शनों का मंचन किया है, जिसे उनके दादा-दादी शशि कपूर और जेनिफर कपूर ने अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर की याद में स्थापित किया था।
जहान के पिता कुणाल कपूर टीवी विज्ञापनों के निर्माता हैं और एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने ‘सिद्धार्थ’, ‘जुनून’, ‘अहिस्ता अहिस्ता’, ‘सिंह इज ब्लिंग’ और नवीनतम ‘पानीपत’ जैसी फिल्में की हैं। उनकी मां शीना सिप्पी एक पोट्र्रेट और फूड फोटोग्राफर, डिजाइनर और क्रिएटिव कंसल्टेंट हैं।
जहान मुंबई में रहते हैं और पिछले काफी समय से थिएटर कर रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम हैंडल को देखे तो थिएटर के प्रति उनका प्यार स्पष्ट से अधिक दिखाई देगा है।

Related posts

फिल्म में सीता के रोल के लिए करीना ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, 12 करोड़ रुपए की डिमांड पर ऐसा दिया रिएक्शन

Pradesh Samwad Team

प्रभास ने बिग बी, पृथ्वीराज, शिव राजकुमार और एसएस राजामौली का धन्यवाद किया

Pradesh Samwad Team

यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी में ‘जेम्स बॉन्ड’ ऐक्टर डैनियल क्रेग मानद कमांडर नियुक्त

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment