23.4 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
खेल

ओबेदुल्ला गंज के ईशान खान एलएनसीटी यूनिवर्सिटी बेसबॉल टीम के कप्तान नियुक्त, नगर के ध्रुव खन्ना,महेश सोंधिया एवं आर्यन को भी उपलब्धि

नगर के बेसबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर नगर को गौरवान्वित किया राष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी ईशान खान को एलएनसीटीयू का कप्तान बनाया गया है वही ध्रुव खन्ना जो कि बीपीईएस का डिग्री कोर्स कर रहा है को टीम में शामिल किया गया है टीम का कोच राष्ट्रीय सीनियर खिलाड़ी शुभम यादव एवं मैनेजर तनवन्त सिंह को मैनेजर नियुक्त किया गया है वहीं अर्जुन नगर के बेसबॉल के राष्ट्रीय अंपायर महेश सोधिया को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का कोच मैनेजर बनाया गया है आर्यन बानिया को बीयू टीम में जगह मिली है। आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए एलएनसीटी विश्वविद्यालय एवं बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की बेसबॉल पुरुष टीम सोमवार को पुणे रवाना हो गई। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संगठन द्वारा टीसी कालेज बारामती पुणे में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 18 मार्च तक खेली जाएगी। नगर के होनहार खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर जलज चतुर्वेदी जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण रायसेन,राजेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी,पंकज जैन खेल प्रशिक्षक,डॉ भूपेंद्र नागर, दीपू परमार,शांतनु पांडे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी,सोहन सिंह, संजय ठाकुर,अतुल सेन,सोनू यादव,रेणु यादव,ज़ैनब खान,मीना पटेल,रुचिता यादव,प्रद्युम्न पटेल आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Related posts

पुरुष में गोपी व् महिला में हिमानी चंदेल ने जीती फर्राटा दौड़

Pradesh Samwad Team

NZ vs AUS Final : T20 का नया बॉस कौन? न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फाइनल ‘जंग’

Pradesh Samwad Team

डेफलंपिक के चैंपियन खिलाड़ियों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, कही ये बातें

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment