Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया विवि परिसर में विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की मांग को लेकर बुधवार को यहां बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
आंदोलनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें विरोध प्रदर्शन समाप्त करने के लिए मजबूर किया और उन पर लाठीचार्ज भी किया और कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिया गया।
हालांकि पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज करने का खंडन करते हुए कहा कि कुछ छात्रों को मौके से बागसेवनिया पुलिस थाने लाया गया था।
मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन कुलपति के कहने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया और अनेक प्रदर्शनकारियों को थाने ले आए। पुलिस उन्हें मिलने की अनुमति भी नहीं दी।
बागसेवनिया थाने के निरीक्षक संजीव कुमार चौकसे ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कुछ आक्रोशित छात्रों को धारा 151 के तहत पकड़ कर थाने लाया गया और बाद में एसडीएम की अदालत में पेश किया गया।
एनएसयूआई के सूत्रों ने बताया कि एसडीएम अदालत ने देर शाम को छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया।

Related posts

12 Experten‑Tipps für maximale Bonusgewinne im BillionaireSpin Casino

Jackpot sicuri e anonimi: come usare Paysafecard e altre opzioni prepagate nei casinò online per massimizzare le vincite senza rivelare la tua identità in maniera semplice e controllata da chi è alle prime armi

« Les nouvelles fonctions de jeu conscient »: comment les casinos modernes intègrent l’intelligence émotionnelle pour un jeu responsable au nouveau départ

Leave a Comment