27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सेंचुरियन का किला भेदने के लिए इंडिया को चाहिए 6 विकेट

दक्षिण अफ्रीका ने 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन बुधवार को यहां चार विकेट पर 94 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका अभी लक्ष्य से 211 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान डीन एल्गर 52 रन पर खेल रहे थे।
जसप्रीत बुमराह ने 40.5 ओवर में केशव महाराज को पवेलियन भेजा उसके बाद की स्टंप्स हो गया। अब पांचवें दिन भारतीय टीम छह लेने ही सेंचुरियन में एक बड़ी जीत हासिल कर लेगी। वहीं, साउथ अफ्रीका 211 रन बना कर जीत हासिल कर सकती है।
गौरतलब है कि भारत आज अपनी दूसरी पारी में 174 रनों पर ढेर हो गया। जिसके बाद मेजबान टीम को 305 रनों का लक्ष्य मिल गया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट पारी की आठवीं गेंद पर ही एडन मार्क्रम के रूप में गिर गया। उन्होंने महज 1 रन बनाया था। शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई थी।
फिर कीगन पीटरसन और डीन एल्गर के बीच 33 रनों की साझेदारी हुई लेकिन फिर सिराज ने कीगन का कैच पंत से करवाया। तब तक कीगन ने 17 रन बना लिए थे। मैदान पर एल्गर का साथ देने रैसी वैन डर डुसेन आए। 36.4 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने रैसी (11) को बोल्ड किया। तब तक रैसी और एल्गर के बीच 40 रनों की साझेदारी हो गई थी। फिर दिन का आखिरी विकेट केशव महाराज के रूप में 40.5 ओवर में गिरा, ये विकेट भी बुमराह ने लिया था। महाराज का विकेट गिरते ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। अब प्रोटीज 94/4 के स्कोर पर हैं और क्रीज पर डीन एल्गर (52) नाबाद हैं।

Related posts

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न एन सी सी सी ने सेन्ट माइकल क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभागीय क्रिकेट संघ की संभावित टीम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment