Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में किया ध्वजारोहण


भोपाल- 73 वें गणतंत्र दिवस पर कोलार रोड स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी परिसर में ग्रुप की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजाश्री चौकसे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर नरेन्द्र कुमार थापक, रजिस्ट्रार आरके चौरसिया एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एसएन चौकसे, डॉ. डी के सत्पती, मेडिकल कॉलेज की डीन नलिनी मिश्रा, एनसीसी हेड लेफ्टिनंट पियूष नेमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाईस चांसलर नरेन्द्र कुमार थापक ने विकासशील राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान रहता है बिना शिक्षा के किसी भी राष्ट्र का निर्माण संभव नही है वर्तमान परिवेश में एलएनसीटी ग्रुप 29 वर्षों के अथक प्रयासो के साथ शिक्षा के क्षेत्र में मध्य भारत में अपना महात्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। मेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश ही नही विदेशों में भी एलएनसीटी यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। एलएनसीटी ग्रुप की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पूजा श्री चौकसे ने गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थिति सभी स्टाफ एवं शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामना दी।

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट अब 15 जनवरी से

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रीय सेवा योजाना के स्वयंसेवको ने लोगो को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया रक्तदान का सन्देश।।
रक्त बहता है नाडियो में वह नही बहता नालियों में

Pradesh Samwad Team

45th लाला रघुबीर सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 20 मई 2022 से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment