Pradesh Samwad
खेल

एलएनसीटी ने जीते दोहरे खिताब

  • टीआईटी आरजीपीवी नेटबाल नोडल चैंपियनशिप

  • टीआईटी आरजीपीवी नेटबाल नोडल चैंपियनशिप
    भोपाल। टीआईटी द्वारा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नेटबाल नोडल महिला एवं पुरुष चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय आयोजन में भोपाल नोडल की 8 पुरुष एवं 6 महिला टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एलएनसीटी ने सिस्टेक गांधीनगर को 7-1 से हराकर खिताब जीता। इसके पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सिस्टेक गांधीनगर ने टीआईटी को 2-0 से तथा एलएनसीटी ने एसआई आरटी को 3-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था।
    महिला वर्ग के मुकाबलों में भी फाइनल मुकाबला एलएनसीटी और सिस्टेक के बीच में खेला गया, जिसमें एलएनसीटी ने 14-2 के भारी अंतर से सिस्टेक को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल में एलएनसीटी ने टीआईटी को 1-0 से तथा सिस्टेक ने एसएटीआई को 2-1 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। पुरस्कार वितरण ऑब्जर्वर पंकज जैन एवं आरके शर्मा द्वारा किया गया। महिला वर्ग में प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड एलएनसीटी की सर्वानी शाह को दिया गया, जबकि बेस्ट शूटर स्नेहा तिवारी एलएनसीटीएस रहीं। पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड एलएनसीटी के ऋतिक जैन को दिया गया। बेस्ट शूटर का अवार्ड अभय राजपूत को दिया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका ऋषभ कुमार, कुलदीप सिंह, शुभम यादव, सचिन पुरविया ने निभाई। स्पर्धा सचिव आरके शर्मा ने बताया कि टीम गुरुवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने के लिए इंदौर रवाना होगी।

Related posts

हरदीप सिंह के शानदार बालेबाजी की बदोलत नोएडा रॉकर्स की इंडिया पावर ट्रॉफी क्रिकेट कप में शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

अंतर सम्भागीय एक दिवसीय लीग बालक अंडर 22 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता नर्मदापुरम संभाग ने रीवा संभाग को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश जबकि भोपाल संभाग ने जबलपुर संभाग को 105 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

स्व. श्री कैलाश सारँग अंडर 15 क्रिकेट प्रतियोगिता * एन सी सी सी ने ज्योतिरादित्य क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment