Pradesh Samwad
खेल

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

एम.एम.जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2022-23-आयोजक जे डी सी ए जे डी सी ए. सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में एम.पी.सी.ए. मैदान नीमखेड़ा में खेली जा रही अंडर 15 वर्षीय बालक एम.एम. जगदाले स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में दिनांक- 06 से 08/04/2022.(तीन दिवसीय) तक जबलपुर सम्भाग विरुद्ध उज्जैन ग्वालियर संभाग ‌ के मध्य खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन जबलपुर सम्भाग ने पहली पारी में सभी विकेट गंवा कर 58.5 ओवरों में ग्वालियर संभाग के पहली पारी में 470 रनों के जवाब में 179 रन बनाए तथा ग्वालियर संभाग ने 291 रनों की बढ़त हासिल कर जबलपुर सम्भाग को फालोआन कराया। ग्वालियर संभाग से युवराज सिंह कांग ने 05, तथा अभिषेक रनवा ने 02 विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर जबलपुर सम्भाग ने 08 विकेट गंवा कर 219 रन बनाए, मैच ड्रॉ रहा, जबलपुर सम्भाग से सजल भादे 73(148 गेंदों में 12 चौके) तथा वेदांत चौधरी 41ने पहले विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की,मलय लोहिया 35, तथा आदर्श रिनायत ने 22 रन बनाए, ग्वालियर संभाग से गिरिश शर्मा ने 05 तथा शौर्य पचौरी ने 03 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच आर्यन ‌कुशवाहा(257 रन)को चुना गया। दिनांक -10 से ‌12/04/2022 को ग्वालियर संभाग विरुद्ध भोपाल संभाग के मध्य खेला जाएगा।

Related posts

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022, म.प्र. 24 स्वर्ण, 22 रजत और 8 कांस्य सहित 54 पदकों के साथ बना ओव्हर ऑल चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

श्री कुलदीप पाटिल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया को वर्ल्ड अंडरवाटर फेडरेशन (CMAS) में सदस्य नियुक्त किया गया|

Pradesh Samwad Team

सब जूनियर (कैडेट) महिला कुश्ती दल ने रचा इतिहास

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment