22.2 C
Madhya Pradesh
October 23, 2026
Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

आसपास भी नहीं फटकेगा तनाव अगर रोजाना करेगी ये 6 काम


दुनियाभर में आज भारी संख्या में लोग तनाव से परेशान है। इसके पीछे का कारण नौकरी, कारोबार, परिवार को लेकर चिंता है। वहीं बीते साल से विश्वभर में फैले कोरोना ने भी लोगों की जिंदगी थम कर रख दी है। इसके कारण भी कई लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इससे लोगों में मानसिक स्ट्रेस बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्यादा सोचने, चिंता करने व तनाव लेना दिमाग पर बुरा असर डालता है। इसके कारण व्यक्ति डिप्रेशन की चपेट में आ सकता है। मगर आप इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकती है। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में…
दुखी होने पर खुलकर रोएं : कहते हैं दुखी होने पर खुलकर रोना बेहतर होता है। इससे मन हल्का होने के साथ दुख का एहसास भी कम होता है। साथ ही गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।
लोगों से बातचीत करें : दूसरों से बात करने से तनाव दूर करने में मदद मिलती है। इस के साथ ही आप अपनी समस्या दूसरों के सामने रखेंगे तो आपको उनसे कुछ सुझाव मिल भी पाएंगे। ऐसे में आपको अपनी परेशानी हल करने में मदद मिलेगी।
अच्छा संगीत सुनें : मूड सही करने के लिए संगीत सुनना बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आप अपनी चिंताओं व तनाव पर काबू पाने के लिए संगीत का सहारा ले सकती है। इसके लिए आप खासतौर पर सोने से पहले अपने मनपसंद गाने सुन सकती है। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही दिमाग शांत होने से अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलेगी।
योग व मेडिटेशन करें : एक्सपर्ट्स के अनुसार, योग व मेडिटेशन करने से मन और दिमाग को शांति मिलती है। शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में तनाव कम होकर शांति व सुकून मिलता है। साथ ही शरीर में गुड हार्मोन्स रीलिज होने में मदद मिलेगी। ऐसे में अगर आप तनाव से परेशान है तो रोजाना सुबह-शाम 30 मिनट तक योग व मेडिटेशन करें।
सुबह-शाम सैर करें : सैर करने से शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर होने में मदद मिलती है। इससे शरीर व दिमाग में हल्का महसूस होता है। ऐसे में तनाव धीरे-धीरे दूर होता है।
परिवार व दोस्तों संग समय बिताएं : तनाव होने पर अंदर ही अंदर घुटने की जगह पर सभी के साथ मिलकर समय बिताना चाहिए। इससे तनाव कम होने के साथ समस्या का समाधान मिलने में मदद मिलती है। ऐसे में जितना हो सके परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताएं। आप घर कोई छोटी सी पार्टी रख सकती है। इसके अलावा आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का भी प्लान कर सकती है। इससे आपको हल्का व सुकूनभरा महसूस होगा।

Related posts

पत्नी से हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें, वरना रिश्ता टूटने में नहीं लगती देर

Pradesh Samwad Team

वो आदतें जो सुनने की क्षमता पर डालती हैं बुरा असर

Pradesh Samwad Team

इन चीजों की वजह से ही कपल्स के बीच होती है सबसे ज्यादा लड़ाई, पति को मांगनी तक पड़ जाती है माफी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment