Pradesh Samwad
खेल

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, मेघना और रेणुका नए चेहरे


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए महिला टीम का चयन किया जिसमें तेज गेंदबाजों मेघना सिंह और रेणुका सिंह ठाकुर को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली जबकि बायें हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ की टीम में वापसी हुई।
भारतीय टीम तीन एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय, एक दिन रात्रि टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने के लिए 29 अगस्त को आस्ट्रेलिया रवाना होगी।
चयनकर्ताओं ने अप्रैल में सीनियर एक दिवसीय ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद 27 साल की मेघना और 25 साल की रेणुका को टीम में जगह दी है।
दायें हाथ की तेज गेंदबाज मेघना ने रेलवे के लिए पांच विकेट चटकाए थे जबकि रेणुका ने टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश के लिए नौ विकेट हासिल किए।
बायें हाथ की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को तीनों टीमों में जगह मिली है लेकिन प्रिया पूनिया और इंद्राणी रॉय को बाहर कर दिया गया है।
घुटने की चोट से उबरने और कोविड-19 से भी संक्रमित होने के कारण इंग्लैंड दौरे के लिए अनुभवी स्पिनर राजेश्वरी के नाम पर विचार नहीं किया गया था।
चयनकर्ताओं ने मिताली राज की अगुआई में एकमात्र टेस्ट और एक दिवसीय श्रृंखला के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की जबकि टी20 श्रृंखला के लिए हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई।
दौरे की शुरुआत एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के साथ होगी जिसका पहला मुकाबला नॉर्थ सिडनी ओवल में 19 सितंबर को होगा जबकि दूसरा और तीसरा मैच जंक्शन ओवल में क्रमश: 22 और 24 सितंबर को खेला जाएगा।
पर्थ इसके बाद 30 सितंबर से गुलाबी गेंद के एकमात्र टेस्ट की मेजबानी करेगा जिसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नॉर्थ सिडनी ओवल में सात, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
दौरे से पहले भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रहे हैं। आस्ट्रेलिया पहुंचने पर टीम को 14 दिन के पृथकवास से गुजरना होगा।
अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले एक दिवसीय विश्व कप की तैयारी के लिहाज से यह टूर्नामेंट भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
एकमात्र टेस्ट और एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारतीय महिला टीम: मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष और एकता बिष्ट।
भारतीय महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, यस्तिका भाटिया, शिखा पांडे, मेघना सिंह, पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, ऋचा घोष, हरलीन देओल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और रेणुका सिंह ठाकुर।

Related posts

अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
यूनिट ऑफ तमिलनाडु, हरियाणा और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने जीते अपने-अपने मुकाबले

Pradesh Samwad Team

रायसेन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक बुधवार को BDCAके पदाधिकारी उपाध्यक्ष श्री सुशील ठाकुर, ज्वाइंट सेक्रेट्री श्री संदीप डोंगर सिंह सहित श्री अनवर उस्मानी की उपस्थिति में हुई।
रायसेन खेल स्टेडियम में आगे की गतिविधियों को निरंतर संचालित करने और नई संभावनाओं की बारे में विस्तार से चर्चा भी हुई। इस दौरान श्री हकीमउद्दीन मंसूरी, श्री यावर सईद, श्री दीपक पण्डया भी मौजूद थे। Madhya Pradesh Cricket Association, MPCA

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment