29.9 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

आर्यन खान के चलते निर्माताओं को हो रहा नुकसान, सितारे छोड़ रहे फिल्म


शाहरुख खान इन दिनों बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने से सुर्खियों में हैं। बेटे के जेल में होने के कारण शाहरुख ने अपनी सभी शूटिंग पोस्टपोन कर दी है, ऐसे में उनकी टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहरुख खान द्वारा अचानक से फिल्मों की शूटिंग को रद्द करने के कारण निर्माताओं को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। शाहरुख इन दिनों अपनी दो फिल्मों—पठान और लॉयन—की शूटिंग के चलते व्यस्त थे। लेकिन अचानक से आर्यन खान के ड्रग केस में गिरफ्तारी के कारण उन्होंने अपनी फिल्मों की शूटिंग को पोस्टपोन कर दिया। बॉलीवुड के गलियारों में अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि शाहरुख खान की फिल्म लॉयन की नायिका नयनतारा ने इस फिल्म को छोड़ दिया है। इंडिया ग्लिट्स की रिपोर्ट के अनुसार,नयनतारा का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अक्टूबर और नवम्बर के प्रथम सप्ताह की तारीखें निर्देशक एटली और शाहरुख खान को दी थी। मेरे पास अब इस फिल्म के लिए तारीखों का विकल्प नहीं बचा है जिसके चलते वो इस फिल्म से बाहर हो गई हैं।

Related posts

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, दीवाली के बाद सात फेरे लेगा कपल!

Pradesh Samwad Team

बेन एफ्लेक के साथ लॉस एंजिल्स में स्पॉट हुई जेनिफर लोपेज, कपल की लविंग कैमिस्ट्री ने जीता दिल

Pradesh Samwad Team

उमा थुरमन ‘सुपर पम्पड’ सीरीज में एरियाना हफिंगटन की भूमिका निभाएंगी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment