Pradesh Samwad
खेल

अवनि लखेड़ा ने किया कमाल, निशानेबाजी में जीता गोल्ड मेडल


भारत की अवनि लखेड़ा ने तोक्यो पैरालिंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। लेखारा ने फाइनल में 249.6 अंक हासिल किए। उन्होंने वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। यह तोक्यो पैरालिंपिक में अभी तक भारत का चौथा मेडल है।
उन्होंने फाइनल में 7वें स्थान के साथ क्वॉलिफाइ किया था और कुल 621.7 अंक हासिल किए थे। अवनि ने फाइनल में अपने खेल में काफी सुधार किया। उन्होंने फाइनल में बेहतर प्रदर्शन किया।
उन्होंने तीसरे और चौथे प्रयास में उन्होंने 104.9, 104.8 अंक हासिल किया। और क्वॉलिफिकेशन के आखिरी प्रयास में 104.1 अंक जुटाए थे।

Related posts

U 18 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की आसान जीत

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय सिविल सेवा तैराकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश सिविल सेवा तैराकी टीम का शानदार प्रदर्शन सचिवालय जिमखाना

Pradesh Samwad Team

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021
सुनिधि, अपराजिता, शरण्या, मनताशा होड़ में बरकरार 50 मीटर रायफल प्रोन महिला वर्ग के फाइनल गुरुवार को

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment