Pradesh Samwad
Uncategorized

अमेरिका में फिर गोलीबारी, अस्पताल में बंदूकधारी ने मचाया ‘आतंक’, हमलावर समेत 5 लोगों की मौत

अमेरिका में ओक्लाहोमा के तुलसा स्थित एक अस्पताल में हुई गोलीबारी में हमलावर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तुलसा में सेंट फ्रांसिस अस्पताल परिसर में गोलीबारी की घटना की पुष्टि की। तुलसा पुलिस विभाग के उप प्रमुख एरिक डगलिश ने बुधवार को कहा, ‘हमने गोलीबारी की घटना चार नागरिकों को खो दिया। इस घटना में गोलीबारी करने वाला भी मारा गया।’
पुलिस ने बताया कि घटना के समय संदिग्ध के पास एक लंबी राइफल और एक हैंड गन थी। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध एक अश्वेत पुरुष था, जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है। उधर, तुलसा नगर पार्षद जयमे फाउलर ने स्थानीय टेलीविजन चैनल को केओटीवी को बताया कि संदिग्ध ने खुद को मार ली।
स्कूल में गोलीबारी से 21 की मौत : वहीं इससे कुछ दिन पहले अमेरिकी राज्य टेक्सास में एक 18 वर्षीय युवक ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके 21 लोगों की जान ने ली थी। यह हमला युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल में हुआ था और इस फायरिंग में 18 छात्रों और 3 टीचर की मौत हो गई थी।

Related posts

BetBay-alusta – Luotettava Pelivaihtoehto Suomalaisille Asiakkaille

host

Red Baron: Ένα Επικό Game Φρουτάκι που Κυριαρχεί στα Καζίνο

Cleobetra Casino: Pharaonischer Prunk trifft auf exzellentes Spielerlebnis

Leave a Comment