23.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिका में अटलांटा के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की मौत


अटलांटा के उत्तर पूर्व स्थित एक हवाई अड्डा से उड़ान भरने के बाद एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान में ईंधन पूरा भरा हुआ था और यह ह्यूस्टन जा रहा था। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने जांच के दौरान यह सूचना मुहैया कराई।
अधिकारियों ने बताया कि एक इंजन वाला विमान शुक्रवार अपराह्न एक बजकर 10 मिनट पर डेकलाब-पीचट्री हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे इसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद शुक्रवार रात से हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बहाल कर दिया गया। विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related posts

ब्रिटेन: ऋषि सुनक को भारी पड़ सकती है लीक हुई चिट्ठी, गुस्से में हैं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

Pradesh Samwad Team

साइबेरिया में मछली पकड़ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कौन मानेगा 68 साल है इनकी उम्र

Pradesh Samwad Team

‘यूक्रेन से हमें खतरा इसीलिए किया हमला’, पुतिन ने जंग को ठहराया सही, जेलेंस्की बोले- जल्द मनाएंगे दो विक्ट्री दिवस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment