Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकाः वाशिंगटन पहुंचे पीएम मोदी, हुआ जोरदार स्वागत, क्वाड सम्मेलन में लेंगे हिस्सा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच दिवसीय यात्रा के लिए भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का विमान वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हल्की बारिश के बीच उतरा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से छाता लेकर बाहर निकले और लोगों का अभिवादन किया।
पीएम मोदी वाशिंगटन में तीन दिन तक रुकेंगे। इस दौरान वे व्यक्तिगत रूप से हो रहे पहले क्वाड लीडर्स सम्मेलन में भाग लेंगे और द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इसके बाद वे न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे जहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में हिस्सा लेंगे और उसे संबोधित करेंगे।
वाशिंगटन डीसी के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने का इंतजार करते हुए अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोग हल्की बारिश के बीच भारत का राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए नजर आए। ये लोग यहां पीएम मोदी के पहुंचने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे।लोग भारत का राष्ट्रीय ध्वज पकड़कर मोदी-मोदी का जयकारा लगाते दिखे।
पीएम मोदी विमान से उतरने के बाद स्वागत करने का इंतजार कर रहे लोगों से मिले। कोरोना संक्रमण के डर के बावजूद पीएम मोदी ने लोगों के बीच जाकर उनका अभिवादन किया और उनसे हाथ मिलाया।

Related posts

बुशरा बीबी के बेटे का खुलासा, फराह ने मां-इमरान खान को दिया ‘धोखा’

Pradesh Samwad Team

झूठा आरोप लगाने वाले श्रीलंकाई अधिकारी की छुट्टी, चेयरमैन पद से हटाए गए

Pradesh Samwad Team

फिर से फन उठाने लगा कोरोना, 24 घंटे में 46265 नए मामले, अकेले केरल में बढ़े 30% केस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment