Pradesh Samwad
ज़रा हटकेदेश विदेशविडियो

अबू धाबी में बन रहा अयोध्या जैसा ‘राम मंदिर’, कम से कम 1000 साल होगी उम्र

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक हिंदू मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यह पत्थरों से निर्मित यूएई का पहला पारंपरिक मंदिर होगा। बीएपीएस हिंदू मंदिर अबू धाबी प्रोजेक्ट के सदस्यों का दावा है कि इस मंदिर की उम्र करीब 1000 साल है यानी एक हजार साल तक मंदिर मजबूती से खड़ा रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के निर्माण का पहला चरण पूरा हो चुका है।
भारत से कारीगरों के आने का इंतजार : खलीज टाइम्स से बात करते हुए परियोजना के सदस्यों ने बताया कि मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है। भारत से कारीगरों के आने के बाद गुलाबी पत्थरों के लगाने का काम भी पूरा किया जाएगा। यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड करते हुए मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने परियोजना से जुड़ी नई चीजों के बारे में खुलासा किया। धर्मगुरु और बीएपीएस हिंदू मंदिर के प्रवक्ता पूज्य ब्रह्मविहारी स्वामी ने बताया कि Abu Mureikhah में स्थित मंदिर की भूमि पर बलुआ पत्थर की मोटी परत बिछाई गई है।
कम से कम 1000 साल मंदिर की उम्र : उन्होंने बताया कि यह बेहद सख्त और मजबूत है और सतह से एक मीटर नीचे तक है। प्रोजेक्ट के स्ट्रक्चरल इंजीनियर Dr Kong Sia Keong ने कहा कि मैं इस टीम का हिस्सा बनकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि पहली बार एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है जो कम से कम 1000 साल तक चलेगा। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्‍तम स्वामीनारायण संस्‍था (BAPS) संगठन 450 दिरहम यानी करीब 888 करोड़ रुपये की लागत से यह मंदिर निर्माण करा रहा है।
हिंदू महाग्रंथों की तस्वीरें और कहानियां चित्रित : नींव का काम पूरा होने के बाद नक्काशीदार पत्थर और मार्बल को ऊपर लगाकर मंदिर को आकार दिया जाएगा। गल्फ न्यूज कि रिपोर्ट के मुताबिक पारंपरिक पत्थर के मंदिर की फाइनल डिजाइन और हाथ से नक्काशी किए गए पत्थर के स्तंभ की तस्वीरें नवंबर में जारी की गई थीं जिन्हें भारत में बनाया गया है। भारत में राजस्थान और गुजरात के कलाकारों ने इन्हें बनाया है। मंदिर में राजस्थान के गुलाबी पत्थर और इटली के मैसेडोनिया के मार्बल का इस्तेमाल किया जाएगा। इस मंदिर पर हिंदू महाग्रंथों की तस्वीरें और कहानियां भी चित्रित होंगी।

Related posts

दक्षिण एशिया में शांति के लिए कश्मीर मुद्दे का न्यायसंगत समाधान जरूरी: इमरान खान

Pradesh Samwad Team

भारत-चीन के बीच आज 14वें दौर की वार्ता, सीमा पर तैनात 60000 भारतीय सैनिक, क्या होगा नतीजा?

Pradesh Samwad Team

इसमें वायरस है… विरोध में अंधे हुए तुर्की ने लौटा दिया गेहूं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment