Pradesh Samwad
देश विदेश

अफगानिस्तान में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई करेंगे छात्र और छात्राएं: तालिबान


अफगानिस्तान में अब छात्र और छात्राएं अलग-अलग कक्षाओं में अध्ययन करेंगे। स्थानीय समाचार चैनल टोलो न्यूज ने तालिबान द्वारा नियुक्त कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल बकी हक्कानी के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी।
काबुल में एक उच्च शिक्षा सम्मेलन में बोलते हुए हक्कानी ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा का अधिकार है, लेकिन वे लड़कों के साथ एक ही कक्षा में नहीं पढ़ सकती हैं। उन्होंने यह भी वादा किया कि विश्वविद्यालय जल्द ही फिर से खुलेंगे और शिक्षकों तथा मंत्रालय के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाएगा।
सम्मेलन में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, शिक्षाविदों और मंत्रालय के पूर्व अधिकारियों ने शिरकत की। अफगानिस्तान पर तालिबान के शासन के बाद देश में महिलाओं के अधिकार चिंता का विषय बने हुए हैं। इससे पहले अगस्त में, तालिबान ने कहा था कि महिलाओं को अध्ययन और काम करने के साथ-साथ सरकारी गतिविधियों में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
मंगलवार को तालिबान ने कहा कि आवश्यक नियमों पर काम करने के बाद सरकारी महिला अधिकारी अपना काम फिर से शुरू कर सकेंगी। संयुक्त राष्ट्र और मीडिया रिपोटरं के अनुसार, संगठन ने पहले ही अफगानिस्तान के कई हिस्सों में महिलाओं को पुरुष रिश्तेदार के बिना काम करने या अपना घर छोड़ने के लिए मना कर दिया है।

Related posts

बाल्टिक सागर से भूमध्य सागर की ओर बढ़ रहे रूसी नौसेना के 6 युद्धपोत, टेंशन में यूक्रेन

Pradesh Samwad Team

ऑस्टिन ने कहा कि चीन हिंद-प्रशांत क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को इस तरह से नया रूप देना चाहता है

Pradesh Samwad Team

अमेरिका ने किया अंतरराष्ट्रीय ट्रैवल बैन हटाने का ऐलान, वैक्सीन से लेकर मास्क तक… भारतीय भी जान लें नए नियम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment