Pradesh Samwad
खेल

अंडर 16 गर्ल्स अंतर संभागीय क्रिकेट

कप्तान श्रेया दीक्षित के दोहरे प्रदर्शन से भोपाल की विजयी शुरुआत ; अंडर 16 गर्ल्स अंतर संभागीय क्रिकेट

ग्वालियर में खेले गए 16 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओ के अंतर् सभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में भोपाल की टीम ने आज शहडोल को वुमेन आफ द मैच श्रेया दीक्षित के 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 36 रन के स्कोर के साथ 4 विकेट की मदद से 205 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

शहडोल ने टॉस जीत कर भोपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल की टीम ने 35 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेया दीक्षित ने 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 36 रन के अलावा शिवा मिश्रा ने 42 व वैष्णवी गुप्ता ने 28 रन बनाए। शहडोल की ओर से गेंदबाजी करते हुए पलक सिंह ने 4 के अलावा राशि व शिखा ने 1-1 विकेट लिए।
जवाबी पारी खेलने उत्तरी शहडोल की टीम 11.1 ओवर में 26 रन बना कर आउट हो गई। भोपाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए श्रेया ने 4 के अलावा प्रेरणा व सुदिति ने 3-3 विकेट लिए।
भोपाल की कप्तान श्रेया दीक्षित को 32 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 36 रन के स्कोर के साथ 4 विकेट के लिए वुमेन आफ द मैच से पुरुस्कृत किया।

Related posts

सुपर 12 बास्केटबाल प्रतियोगिता : आगा क्लब की दोनों टीमें फाइनल में

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : बालक वर्ग ‘U’ ,23 वर्षीय तीन दिवसीय सलेक्शन क्रिकेट मैच

Pradesh Samwad Team

सेंचुरियन का किला भेदने के लिए इंडिया को चाहिए 6 विकेट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment