Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

हमीदिया अस्‍पताल प्रबंधन का फरमान, कर्मचारियों के ग्रुप में चाय पीने पर लगाई रोक

हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital bhopal) परिसर में अधीक्षक द्वारा परिसर में एक आदेश चस्‍पा कराया गया है। इस आदेश के अनुसार तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का चाय पर चर्चा करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को ड्यूटी टाइम में ग्रुप में चाय पीने पर रोक लगाई है, साथ ही कर्मचारियों का कार्यालयीन समय में बाहर ठहलने, अन्‍य शाखा में बैठने पर भी रोक लगाई है।
वहीं हमीदिया अस्‍पताल परिसर में चस्पा आदेश की प्रति में लिखा है- अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि अपने कार्य समय में अपने शाखा के स्थान पर उपस्थित रहे, तथा कार्यालय के बाहर अनैतिक रूप से खड़े न रहे बाहर बैठकर वार्तालाप न करे किसी अन्य शाखा में बिना कारण तथा बिना किसी कार्य के अतिरिक्त न बैठे यदि कोई कर्मचारी कार्यालयीन समय में बाहर खड़ा रहना, कार्य के समय बाहर समूह बनाकर चाय पीना. किसी अन्य शाखा में अनुचित बैठा पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कर्तव्य का पालन न करने के लिये कार्यवाही की जावेगी।
बता दें कि हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. दीपक मरावी पहले भी विवादों में आ चुके है। इसके पहले उन्‍होंने अस्‍पताल में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया है। साथ ही पिछले कार्यकाल के दौरान वर्ग विशेष की महिलाओं पर सोशल मीडिया पर अर्नगल पोस्ट करने के मामले में विवादों में आ चुके हैं।

Related posts

Plongée dans les coulisses du Live : le studio, les tables et le cashback de Pâques

Comment les experts d’Hibruno sélectionnent les jeux de casino les plus fidélisants ?

Baccarat en Direct : Analyse Technique des Tournois VIP sur les Meilleurs Sites Live – Comment les serveurs ultra‑rapides, les algorithmes de matchmaking et les services premium transforment chaque main en une expérience de prestige pour les joueurs exigeants

Leave a Comment